सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । अगर आप Audi की लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। नए साल से Audi की कारें खरीदना महंगा होने वाला है। (Audi Car Price Hike)
यह भी पढ़ें : Luxury Car Catches Fire on Highway : सूझबूझ से परिवार सुरक्षित; लग्जरी कार पूरी तरह जली
इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी ने लिया फैसला : Audi Car Price Hike
Audi India ने 1 जनवरी 2027 से अपनी सभी कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, गाड़ियों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों की लागत यानी इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

Q3, Q5, Q7 और Q8 SUV भी होंगी महंगी
इस बढ़ोतरी का असर कंपनी की पूरी मॉडल रेंज पर पड़ेगा। इसमें Audi A4, A6 जैसी सेडान के साथ Q3, Q5, Q7 और Q8 जैसी SUV शामिल हैं। वहीं SQ8 और RS Q8 की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
अलग-अलग मॉडल की नई कीमतों का अभी नहीं हुआ खुलासा : Audi Car Price Hike
बता दें कि साल 2026 में यह दूसरी बार है, जब कंपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। इससे पहले 1 अप्रैल 2026 से भी कीमतों में 2 फीसदी तक इजाफा किया गया था।
हालांकि, अलग-अलग मॉडल की नई कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें :Opium in the car : देखिए Video भिलाई में लग्जरी कार ले अफीम बेच रहे थे युवक, पुलिस ने दबोचा



