CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NH पर लग्जरी कारों से जाम लगाने वालों पर हाईकोर्ट का शिकंजा, जल्द होगी गिरफ्तारी

NH पर लग्जरी कारों से जाम लगाने वालों पर हाईकोर्ट का शिकंजा, जल्द होगी गिरफ्तारी

By Newsdesk Admin
22/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जुलाई |

Contents
  • क्या था मामला? वायरल वीडियो से मचा बवाल
  • हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, पुलिस से मांगा जवाब
  • अब FIR और जब्ती, गिरफ्तारी भी जल्द
  • वीडियो में कौन था शामिल?
  • हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी: “ये कानून को ठेंगा दिखाना है”
  • इधर नशे में धुत कार सवार से एयरगन भी बरामद

बिलासपुर | CG Bhaskar News Desk
बिलासपुर में NH-130 को लग्जरी कारों से जाम करने वाले रईसजादों की मौज अब खत्म हो चुकी है। पहले केवल ₹2000 के जुर्माने के बाद छूटने वाले इन रसूखदार युवकों पर अब FIR दर्ज कर दी गई है और सभी महंगी गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई है और गिरफ्तारी की तैयारी भी तेज कर दी गई है।

क्या था मामला? वायरल वीडियो से मचा बवाल

कुछ दिन पहले शहर के रसूखदार घरानों से ताल्लुक रखने वाले युवकों ने नई लग्जरी गाड़ियों के साथ सड़कों पर स्टाइल मारी। NH-130 के बीचोंबीच गाड़ियां लगाकर फोटोशूट और वीडियो शूट किए गए, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बवाल मच गया।

हालांकि शुरुआत में पुलिस ने सिर्फ ₹2000 का चालान काटकर मामले को रफा-दफा कर दिया, लेकिन जब ये मुद्दा हाईकोर्ट पहुंचा तो पूरा घटनाक्रम पलट गया।

हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, पुलिस से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने इस पूरे मामले में कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस से पूछा कि जब मामला सार्वजनिक सड़क और कानून व्यवस्था से जुड़ा था, तो गाड़ियां जब्त क्यों नहीं की गईं और केस दर्ज क्यों नहीं हुआ?

इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार से शपथपत्र के जरिए विस्तृत जवाब भी मांगा।

अब FIR और जब्ती, गिरफ्तारी भी जल्द

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सकरी थाना पुलिस ने अब सात युवकों पर FIR दर्ज की है और उनके काफिले में शामिल महंगी लग्जरी कारों को जब्त कर लिया गया है।

इन पर BNS की धारा 126(2), 285 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

वीडियो में कौन था शामिल?

जानकारी के अनुसार, इस पूरे काफिले की अगुवाई भाजपा नेता के करीबी और पूर्व कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने की थी। वेदांश ने हाल ही में दो लग्जरी गाड़ियां खरीदी थीं और उसी खुशी में दोस्तों के साथ टोयोटा शोरूम से निकलते वक्त ये स्टंट किया गया।

वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ, फिर विवाद के बाद डिलीट कर दिया गया।

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी: “ये कानून को ठेंगा दिखाना है”

चीफ जस्टिस सिन्हा ने टिप्पणी करते हुए कहा –

“सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की हरकतें बेहद चिंताजनक हैं। ये सिर्फ स्टंट नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती हैं। पुलिस की सुस्ती और रसूखदारों को छूट देना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”

इधर नशे में धुत कार सवार से एयरगन भी बरामद

इसी बीच शहर में एक और मामला सामने आया है। बीते रविवार (20 जुलाई) की रात महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस की चेकिंग में एक XUV 700 (CG 11 BU 2504) को रोका गया। कार चला रहा युवक अर्चित केडिया (19) शराब के नशे में था और उसकी कमर में पिस्टलनुमा वस्तु मिली, जो जांच में एयरगन निकली।

पुलिस ने आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाते हुए प्रत्येक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

JEE की परीक्षा पास न होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, उसने मां से कहा था कि………. 7th फ्लोर से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा – “परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी”
Bhilai Breaking : ACC सीमेंट कंपनी जामुल में करंट लगने से मजदूर की मौत, जांच में‌ जुटी पुलिस
5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा
रेलवे कांट्रेक्टर और होटल मालिक के घर पर ED का छापा, बड़ी कार्रवाई जारी
CG शराब घोटाला : निरंजन दास के बाद आज गिरीराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

GSRTC Recruitment 2026
GSRTC Recruitment 2026 : GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती, 21,100 फिक्स सैलरी, 7 सितंबर से आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?