सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर ।रायगढ़ जिले की पचेड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में 3 लाख 22 हजार 193 रुपए के खाद्यान्न की कमी सामने आई है। खाद्य निरीक्षक की जांच में ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक और दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा में अंतर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने राशन दुकान का संचालन करने वाले जय मां दुर्गा महिला समूह के 10 पदाधिकारियों और दुकान के विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (Raigarh Ration Shop Case)
यह भी पढ़ें : Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार
जांच में चावल, शक्कर और नमक की कमी मिली : Raigarh Ration Shop Case
मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, खाद्य निरीक्षक ने 21 तारीख को पचेड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान दुकान में 48 क्विंटल चावल, 1.50 क्विंटल शक्कर और 4.50 क्विंटल नमक मिला।
वहीं, ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक के अनुसार दुकान में 120.03 क्विंटल चावल, 5.44 क्विंटल शक्कर और 5.99 क्विंटल नमक होना चाहिए था। रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक का मिलान करने पर 72.03 क्विंटल चावल, 3.94 क्विंटल शक्कर और 1.49 क्विंटल नमक कम पाया गया। खाद्यान्न की कुल कमी की कीमत 3,22,193 रुपए आंकी गई है।

महिला समूह के पदाधिकारियों और विक्रेता पर मामला दर्ज
खाद्य निरीक्षक ने जांच में मिली गड़बड़ी (Raigarh Ration Shop Case) की शिकायत कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने जय मां दुर्गा महिला समूह की अध्यक्ष सेवतीन चौहान, सचिव जमुना सिदार और सदस्य जानकी पटेल, कमला सिदार, प्यारीमती सिदार, भानुमति सिदार, शगुन चौहान, सजन मांझी, पद्मेश्वरी मांझी और मंगरा के साथ दुकान के विक्रेता पदमन चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जांच जारी : Raigarh Ration Shop Case
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 और 7 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Ration News : राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का चावल
ख़बरें और भी हैं :Sugar Distribution Scam : उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण की अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, 166 दुकानें निलंबित, 22 पर एफआईआर


