CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

By Newsdesk Admin
21/08/2026
Share
Fish Farming
Fish Farming

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम ताराबहरा निवासी अरविंद सिंह ने मछली पालन (Fish Farming) को व्यवसाय बनाकर सफलता की मिसाल पेश की है। वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन, मछली बीज उत्पादन और हैचरी संचालन के साथ उन्होंने सूकर एवं कुक्कुट पालन को भी जोड़ा है। इन गतिविधियों से उन्हें सालाना 8 लाख रुपये से अधिक की आय हो रही है और 15 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।

Contents
  • मछली पालन को बनाया मुख्य व्यवसाय  Fish Farming
  • हैचरी से तैयार करते हैं मछली बीज
  • मत्स्य विभाग की मदद से बढ़ा कारोबार
  • सालाना 8 लाख से ज्यादा की कमाई
  • 15 से ज्यादा लोगों को रोजगार
  • अब फार्म के विस्तार की तैयारी

यह भी पढ़ें : Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

मछली पालन को बनाया मुख्य व्यवसाय  Fish Farming

अरविंद सिंह बताते हैं कि पहले उनकी आय कृषि पर निर्भर थी, लेकिन अपेक्षित आमदनी नहीं होने के बाद उन्होंने मछली पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने फार्म को व्यवस्थित करते हुए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया।

आज उनके फार्म पर 5-6 नर्सरी तालाब, 2 ब्रुडर तालाब और स्टॉकिंग तालाब संचालित हैं। नर्सरी तालाबों में मछली बीजों का प्रारंभिक पालन, ब्रुडर तालाबों में प्रजनन योग्य मछलियों का रखरखाव और स्टॉकिंग तालाबों में मछलियों का पालन किया जाता है।

Fish Farming

यह भी पढ़ें : Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

हैचरी से तैयार करते हैं मछली बीज

अरविंद सिंह के फार्म पर खुद की मत्स्य हैचरी भी है। यहां इंडियन मेजर कार्प यानी IMC, एक्सोटिक कार्प सहित विभिन्न प्रजातियों के मछली बीज तैयार किए जाते हैं। पंगासीयस मछली के स्पिनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने कतला मछली में क्रॉस ब्रीडिंग का प्रयास भी किया है। मछलियों की बेहतर वृद्धि के लिए पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच और स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

मत्स्य विभाग की मदद से बढ़ा कारोबार

अरविंद सिंह वर्ष 2022 से मत्स्य विभाग की योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ ले रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें मछली पालन, बीज उत्पादन, हैचरी संचालन, स्पॉनिंग और तालाब प्रबंधन से जुड़ी तकनीकी जानकारी मिलती रही है।

उन्हें जाल वितरण योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं का भी लाभ मिला। सरकारी सहयोग और तकनीकी जानकारी के जरिए उन्होंने मछली पालन (Fish Farming) को व्यवस्थित और लाभदायक व्यवसाय का रूप दिया।

यह भी पढ़ें : Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सालाना 8 लाख से ज्यादा की कमाई

अरविंद सिंह ने मछली पालन के साथ सूकर और कुक्कुट पालन को भी जोड़ा है। इससे फार्म पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो रहा है और आय के कई स्रोत तैयार हुए हैं।

वर्तमान में फार्म की अलग-अलग गतिविधियों से उन्हें सालाना 8 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हो रही है। यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्र में मछली पालन को रोजगार और आय का मजबूत साधन बनाने की संभावना दिखाता है।

यह भी पढ़ें : Jio Recharge Plan : 239 रुपये में 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS

15 से ज्यादा लोगों को रोजगार

अरविंद सिंह की सफलता का लाभ सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं है। फार्म की विभिन्न गतिविधियों से 15 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण युवाओं और किसानों में भी मछली पालन आधारित व्यवसाय को लेकर रुचि बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Saria Price Hike: घर बनाने का बजट बिगड़ा, रायपुर से गोवा तक महंगा हुआ सरिया

अब फार्म के विस्तार की तैयारी

मछली पालन से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बाद अरविंद सिंह अब अपने फार्म का विस्तार करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य मछली बीज उत्पादन बढ़ाने, मछली उत्पादन को विस्तार देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने का है।

अरविंद सिंह का कहना है कि आधुनिक तकनीक, सही प्रबंधन और विभागीय मार्गदर्शन के साथ मछली पालन (Fish Farming) को लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है। उनका फार्म आज वैज्ञानिक मछली पालन, आय वृद्धि और ग्रामीण रोजगार का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है।

खबरें और भी हैं : Saria Price Hike: घर बनाने का बजट बिगड़ा, रायपुर से गोवा तक महंगा हुआ सरिया

Congress District President appointed : Video कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर बनाएगी जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का 8 दिन ताबड़तोड़ दौरा
छत्तीसगढ़ के इस संकुल से 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलेगी स्कूटी 🟠 मंत्री ने की घोषणा 🟢 गांव पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर, बच्चों से पूछा सवाल, जवाब देने वाले को मिला पुरस्कार
STT GDC India Sale :  52 हजार करोड़ से ज्यादा में बिक सकती है STT GDC इंडिया
भिलाई शंकराचार्य विद्यालय हुडको के पास दो बाईक भिड़ी, घायल युवक जिला अस्पताल ले जाया गया, जुर्म दर्ज
Bafna House Case :  जगदलपुर बाफना हाउस युवती मौत मामला: पोस्टमॉर्टम में फांसी से मौत की पुष्टि, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Maro Development Projects
Maro Development Projects : मारो को मिली 2.31 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की घोषणाएं

Maro Development Projects : कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य…

GPM Illegal Mining Action
GPM Illegal Mining Action : अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, JCB समेत 3 ट्रैक्टर जब्त

GPM Illegal Mining Action : कलेक्टर विजय दयाराम…

Liquor Shop Embezzlement Case
Liquor Shop Embezzlement Case : सरकारी शराब दुकान से 20.46 लाख रुपए की गड़बड़ी, सुपरवाइजर पर फरार होने का आरोप

Liquor Shop Embezzlement Case : बताया जा रहा…

Bangladesh Nationwide Shutdown
Bangladesh Nationwide Shutdown : बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी बंद, पूर्व मंत्री और अभिनेत्री गिरफ्तार; BNP के 2 नेताओं की हत्या

Bangladesh Nationwide Shutdown: शेख हसीना की वापसी और…

Bilaspur AI Blackmailing Case
Bilaspur AI Blackmailing Case : AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज

Bilaspur AI Blackmailing Case : इस मामले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?