सीजी भास्कर, 12 अगस्त। नई दिल्ली में आयोजित सरकारी ई बाजार के 10वें स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि (GeM Procurement) मिली। सरकारी खरीदी में डिजिटल मंच के प्रभावी इस्तेमाल और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए राज्य को सतत खरीदारी सम्मान से नवाजा गया। समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान के साथ सामने आए आंकड़ों ने भी राज्य में सरकारी खरीदी के बढ़ते दायरे की तस्वीर दिखाई है। वित्तीय वर्ष 2025 26 में छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी ई बाजार के माध्यम से 3935 करोड़ रुपए की खरीदी की, जो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 113 प्रतिशत ज्यादा है। खास बात यह रही कि इस प्रक्रिया से छोटे उद्यमियों, महिला कारोबारियों और नए स्टार्टअप को भी सरकारी बाजार में आगे बढ़ने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें : Brother Murder : चॉइस सेंटर के हिसाब को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी मार कर दी हत्या
सरकारी खरीदी में 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी GeM Procurement
छत्तीसगढ़ को सरकारी ई बाजार के प्रभावी इस्तेमाल के लिए प्रीमियर अवार्ड्स स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन श्रेणी में चुना गया। वित्तीय वर्ष 2025 26 के दौरान राज्य सरकार ने इस डिजिटल मंच के जरिए 3935 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया का असर सरकारी खर्च पर भी दिखाई दिया। एक साल में राज्य सरकार ने करीब 130 करोड़ रुपए की बचत की। पिछले तीन वित्तीय वर्षों को मिलाकर यह बचत करीब 235 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : Durg Youth Death Case : गर्लफ्रेंड के घर की छत पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद
छोटे उद्यमों से बढ़ी खरीदारी
सरकारी ई बाजार के जरिए सूक्ष्म और लघु उद्यमों को भी बड़ा फायदा मिला है। वित्तीय वर्ष 2025 26 में इन उद्यमों से होने वाली सरकारी खरीदी 61 प्रतिशत बढ़कर 1800 करोड़ रुपए हो गई।
महिला उद्यमियों से खरीदी में भी 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों से सरकारी खरीद 108 प्रतिशत बढ़ी है। स्टार्टअप से खरीदारी में सबसे ज्यादा 178 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : Jashpur Murder Case : पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या, पिता-पुत्र ने पत्थर से किया हमला
स्थानीय कारोबारियों को मिला सीधा बाजार GeM Procurement
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकारी ई बाजार ने छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे सरकारी बाजार से जुड़ने का अवसर दिया है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल मंच के जरिए सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इसके साथ ही छोटे उद्यमियों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग और स्टार्टअप को भी समान अवसर मिल रहे हैं।
सरकार के मुताबिक सरकारी खरीदी में डिजिटल प्रक्रिया के बढ़ते इस्तेमाल से जहां खर्च में बचत हो रही है, वहीं स्थानीय उद्यमिता को भी बढ़ावा मिल रहा है। छत्तीसगढ़ को मिला यह सम्मान इसी दिशा में राज्य की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
खबरें और भी हैं : Solar Eclipse 2026 : आज का सूर्य ग्रहण क्यों है खास, जानें किन बातों का रखें ध्यान




