CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agarbatti Machine Dispute : ठगी के आरोपों पर कंपनी का पक्ष, बोली- मशीनें चल रही हैं, सभी आरोप बेबुनियाद

Agarbatti Machine Dispute : ठगी के आरोपों पर कंपनी का पक्ष, बोली- मशीनें चल रही हैं, सभी आरोप बेबुनियाद

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Agarbatti Machine Dispute : ठगी के आरोपों पर कंपनी का पक्ष, बोली- मशीनें चल रही हैं, सभी आरोप बेबुनियाद
Agarbatti Machine Dispute : ठगी के आरोपों पर कंपनी का पक्ष, बोली- मशीनें चल रही हैं, सभी आरोप बेबुनियाद

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। अगरबत्ती बनाने की मशीन, बायबैक गारंटी और रोजगार के नाम पर ठगी के आरोपों (Agarbatti Machine Dispute) का सामना कर रहे भारत ग्रुप ने पहली बार पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। कंपनी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके साथ करीब 200 लोग कार्य कर रहे हैं, जिनमें से केवल 22 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी का दावा है कि मशीनें सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और अनुबंध की शर्तों के अनुसार ही भुगतान किया जा रहा है।

Contents
  • कंपनी बोली- गोदाम में लगातार हो रहा उत्पादन और पैकेजिंग
  • सर्विस मैनेजर ने आरोपों को बताया निराधार
  • पीड़ितों का आरोप- वादे पूरे नहीं किए
  • जांच जारी, एफआईआर दर्ज नहीं

यह भी पढ़ें : Bilaspur Gold Jewellery Fraud : सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के गहने ठगे

कंपनी बोली- गोदाम में लगातार हो रहा उत्पादन और पैकेजिंग

कंपनी के गोदाम में फिलहाल अगरबत्ती की पैकेजिंग और परिवहन का कार्य जारी है। कर्मचारियों के अनुसार, विभिन्न जिलों से जुड़े लोग तैयार अगरबत्ती यहां जमा कराते हैं, जिसके बाद उसकी गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

यह भी पढ़ें : Ambikapur Minor Rape Case  : छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी उपसरपंच पति बिहार से गिरफ्तार 

सर्विस मैनेजर ने आरोपों को बताया निराधार

कंपनी की सर्विस मैनेजर निकिता शाह ने कहा कि ठगी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनके अनुसार, बड़ी मात्रा में तैयार अगरबत्ती गोदाम में उपलब्ध है और उत्पादन नियमित रूप से जारी है।

उन्होंने बताया कि भुगतान में देरी केवल उन्हीं मामलों में होती है, जहां तैयार माल में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई जाती हैं। ऐसे मामलों में जांच के बाद ही सही उत्पाद का भुगतान किया जाता है।

मशीनों के खराब होने के आरोपों पर कंपनी का कहना है कि कई बार निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मशीनों का संचालन नहीं होने से तकनीकी दिक्कतें आती हैं। शिकायत मिलने पर तकनीशियन उपलब्ध होने पर उसका समाधान किया जाता है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिदिन 2 हजार रुपये तक की आय का दावा कुछ निर्धारित शर्तों के आधार पर किया गया था।

यह भी पढ़ें : Raipur Bajrang Dal Protest : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद, विरोध प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज

पीड़ितों का आरोप- वादे पूरे नहीं किए

दूसरी ओर, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने रोजगार और बायबैक गारंटी का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लिए, लेकिन बाद में वादों को पूरा नहीं किया। पीड़ितों ने जनदर्शन और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद कंपनी की ओर से उन्हें कानूनी नोटिस भेजे गए।

यह भी पढ़ें : CGPSC Paper Leak Case : पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

जांच जारी, एफआईआर दर्ज नहीं

फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और प्राप्त शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Durg Grandmother Murder Case : सगी बहनों का बॉयफ्रेंड 2 साल बाद नागपुर से गिरफ्तार

CG Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की करी पूजा-अर्चना, वामपंथी उग्रवाद को लेकर समीक्षा बैठक शुरू
Maize Farmers Protest Gariaband : MSP पर मक्का खरीदी पर सहमति नहीं, प्रशासन–किसान बैठक में निकला बीच का रास्ता
Illegal Sand Mining Attack: बिलासपुर में नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
रास्ता पूछने के बहाने शिक्षक से 50 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Neighbor Dispute Murder: बिलाईगढ़ में रंजिश की आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से गांव सन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?