CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
Ratanlal Dangi Case 
Ratanlal Dangi Case 

सीजी भास्कर, 02 अगस्त। निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े मामले में जांच प्रक्रिया को लेकर नया कानूनी मोड़ आ गया है। पुलिस विभाग में पदस्थ एक एसआई की पत्नी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर मामले की जांच किसी आईपीएस अधिकारी के बजाय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, विशेषकर महिला आईएएस अधिकारी से कराने की मांग की है। (Ratanlal Dangi Case)

Contents
  • योग क्लास के दौरान पहचान, गंभीर आरोप लगाए : Ratanlal Dangi Case 
  • निष्पक्ष जांच पर उठाए सवाल
  • अगले सप्ताह हो सकती है सुनवाई : Ratanlal Dangi Case 

याचिका में डांगी की कथित अवैध संपत्ति की जांच और आरोप सिद्ध होने पर सेवा से बर्खास्त करने की भी मांग की गई है। मामले में अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम

योग क्लास के दौरान पहचान, गंभीर आरोप लगाए : Ratanlal Dangi Case 

याचिका में महिला ने बताया कि वह योग प्रशिक्षक हैं और इसी दौरान उनकी पहचान तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी से हुई थी। महिला का आरोप है कि शुरुआती सामान्य बातचीत के बाद अधिकारी ने वीडियो कॉल के दौरान कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया।

विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस विभाग में कार्यरत उनके पति के खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी दी गई। महिला ने दावा किया है कि उन्होंने व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं तथा 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत भी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें : IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

Ratanlal Dangi Case 
Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

निष्पक्ष जांच पर उठाए सवाल

याचिका में कहा गया है कि शिकायत की जांच तत्कालीन आईजी आनंद छाबड़ा और तत्कालीन डीआईजी मिलना कुर्रे को सौंपी गई थी, लेकिन पीड़िता को इन अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि एक अधिकारी आरोपी के समान रैंक के थे, जबकि दूसरी अधिकारी उनसे जूनियर थीं। इसी आधार पर उन्होंने जांच अधिकारी बदलने की मांग की है। साथ ही रतनलाल डांगी की कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने और दोष सिद्ध होने पर सेवा से हटाने की मांग भी अदालत से की गई है।

यह भी पढ़ें : IPS Ratanlal Dangi News : यौन उत्पीड़न आरोप में फंसे IPS रतनलाल डांगी, बोले– महिला कर रही ब्लैकमेलिंग

अगले सप्ताह हो सकती है सुनवाई : Ratanlal Dangi Case 

महिला की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। याचिका में यह भी कहा गया है कि गंभीर शिकायत के बावजूद तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई नहीं की गई और बाद में अधिकारी को निलंबित किया गया। अब इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

यह भी पढ़ें : IPS Sexual Harassment Case : यौन शोषण के आरोप में फंसे आइपीएस, शुरू हुई विभागीय जांच

ख़बरें और भी हैं :IPS Dangi Suspension Case: आरोपों के बीच कार्रवाई, वायरल इंटरव्यू और चैट्स ने बढ़ाई सियासी हलचल….

Balodabazar Pension Camp : 27 जनवरी को लगेगा पेंशन-वेतन निर्धारण निराकरण शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी राहत
Maoist IED Seized : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 17 IED बरामद कर माओवादियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त
Chhattisgarh ambulance services : छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी मजबूती, जल्द मिलेंगी 851 एंबुलेंस
Farmer Registry Issue CG : किसानों को रजिस्ट्री के बाद भी नहीं मिल रही जमीन की ऋण पुस्तिका
Dial 112 Rapid Response Test : 5 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट
Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट

अचानकमार टाइगर रिजर्व (Malaria Outbreak) क्षेत्र के कई…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest :जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव…

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket)…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर
Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर

रायपुर रेंज (Raipur Range Meeting) में अपराध नियंत्रण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?