सीजी भास्कर, 15 जुलाई : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र (Dhamtari Crime) में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- ये भी पढ़ें : Dhamtari SP Bhavna Pandey : एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से मांगे सुझाव, नशा-सट्टा और चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश
- पूजा-पाठ के बहाने कमरे में ले जाकर की अश्लील हरकत
- ये भी पढ़ें : Monsoon Health Alert : मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर डायरिया से बचाव का अभियान तेज
- अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- ये भी पढ़ें : Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ
- महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त है धमतरी पुलिस
- ये भी पढ़ें : CG Murder Report : छत्तीसगढ़ में 2 साल में 2,960 हत्याएं, रायपुर सबसे आगे, रोज औसतन 4 लोगों की गई जान
ये भी पढ़ें : Dhamtari SP Bhavna Pandey : एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से मांगे सुझाव, नशा-सट्टा और चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश
पूजा-पाठ के बहाने कमरे में ले जाकर की अश्लील हरकत
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने उसे कमरे में अकेला बुलाया। इसके बाद उसने महिला के साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला के विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें : Monsoon Health Alert : मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर डायरिया से बचाव का अभियान तेज
अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30 वर्ष) निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें : Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त है धमतरी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



