CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Health Alert  :  मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर डायरिया से बचाव का अभियान तेज

Monsoon Health Alert  :  मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर डायरिया से बचाव का अभियान तेज

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Monsoon Health Alert 
Monsoon Health Alert 

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : मुंगेली जिले में मानसून (Monsoon Health Alert ) के दौरान डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जनपद पंचायत की संयुक्त टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया गया।

Contents
  • ग्रामीण क्षेत्रों में किया निरीक्षण
  • ग्रामीणों को डायरिया से बचाव की दी जानकारी
  • अस्पताल में व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • जनभागीदारी पर दिया जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में किया निरीक्षण

संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत फुलवारी, खैरवार, रामगढ़, तोताकापा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ग्रामीणों को डायरिया से बचाव की दी जानकारी

ग्राम तोताकापा में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर डायरिया, जलजनित एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। लोगों से उबला और स्वच्छ पानी पीने, पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई करने, नालियों को साफ रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने की अपील की गई।

अस्पताल में व्यवस्थाओं की समीक्षा

संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जनभागीदारी पर दिया जोर

अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों, मितानिनों एवं ग्रामीणों से जनजागरूकता अभियान (Monsoon Health Alert )  में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और सामुदायिक सहभागिता से ही डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ संतोष घोषले, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: उल्टा पानी और मेहता प्वाइंट का दौरा, तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे…
PWD कर्मचारियों का कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ जुलूस, आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
Reservoir Water Level 2026  : सूखेंगे नहीं कंठ! बांधों में भरपूर पानी, पेयजल और सिंचाई संकट टला
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में 119 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, नेहरू अवार्ड से बढ़ाया गया हौसला
Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (Chhattisgarh Higher Education) अब…

Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश…

Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण
Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव राष्ट्रीय खेल दिवस पर 82…

Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

राजनांदगांव के निर्माणाधीन अंडरब्रिज (Rajnandgaon Underbridge) में पानी…

Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम
Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?