CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तरौद में डायरिया के प्रकोप से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर हालत में हैं। 30 से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। ऐसे में इलाज के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में जमकर हंगामा हो गया।

Contents
  • गांव में मातम और डॉक्टर को मजाक सूझ रहा- चम्मन साहू
  • पुराने पाइपलाइन में लीकेज की आशंका, बोर के पानी के इस्तेमाल पर रोक
  • कलाकार था मोहित, सुबह बिगड़ी तबीयत, शाम तक चली गई जान
  • नल के पानी से आ रहे थे कीड़े, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
  • जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट क्लिनिक तक 30 से ज्यादा मरीज
  • CMHO बोले – नशे में लग रहे बुजुर्ग को दी थी साधारण सलाह, बात को घुमा दिया गया

ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक मोहित निषाद (40) के चाचा बिट्ठल निषाद (65) जब उल्टी दस्त से स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे, तो बालोद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश सूर्यवंशी ने उन्हें ORS का पैकेट देते हुए कहा कि ORS को शराब के साथ घोल कर न पिएं। इस टिप्पणी के बाद शिविर में बैठे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

गांव में मातम और डॉक्टर को मजाक सूझ रहा- चम्मन साहू

गांव के चम्मन साहू ने बताया कि, तरौद में 30 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। समय पर इलाज नहीं मिलने से गांव में शोक और मातम का माहौल है।

ऐसे संवेदनशील समय में जब स्वास्थ्य विभाग के सबसे वरिष्ठ अधिकारी शिविर में पहुंचे तो उन्होंने मरीज को ORS देते हुए शराब के साथ न लेने की सलाह दी। जिसे ग्रामीणों ने अपमानजनक माना। इस टिप्पणी का पीड़ित परिवार और पूरे गांव ने विरोध किया।

पुराने पाइपलाइन में लीकेज की आशंका, बोर के पानी के इस्तेमाल पर रोक

ग्राम तरौद के सरपंच धर्मेन्द्र रामटेके ने बताया कि, रावण भाठा वार्ड में करीब 20 साल पुरानी पाइपलाइन के जरिए पानी की सप्लाई होती है। इसी पाइपलाइन में लीकेज की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल PHE विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। एहतियातन इस वार्ड में बोर के पानी के उपयोग पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।

कलाकार था मोहित, सुबह बिगड़ी तबीयत, शाम तक चली गई जान

मृतक मोहित के चचेरे भाई सुरेंद्र निषाद ने बताया कि, मोहित को शुक्रवार सुबह से ही उल्टी हो रही थी। करीब 7 बार उल्टी के बाद दोपहर में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वह खुद पैदल चलते हुए अस्पताल के अंदर गया था।

लेकिन शाम 5 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। जिससे पूरा गांव सदमे में है। मोहित एक लोक कलाकार था। जो सांस्कृतिक मंचों पर तबला और नाल बजाया करता था। शनिवार दोपहर 12 बजे गांव के मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

नल के पानी से आ रहे थे कीड़े, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीण महेंद्र दास मानिकपुरी ने बताया कि, पिछले एक महीने से नल के पानी में कीड़े निकल रहे थे। जिसकी शिकायत भी की गई थी। लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। गंदे पानी की वजह से लोगों को पीने और इस्तेमाल में भारी परेशानी हो रही थी।

अब जब एक व्यक्ति की मौत हो गई, तब प्रशासन सक्रिय हुआ है। उन्होंने बताया कि लोग गुरुवार से ही अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं और मौत की खबर के बाद आज बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों की ओर दौड़े हैं।

जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट क्लिनिक तक 30 से ज्यादा मरीज

फिलहाल जिला अस्पताल बालोद में गैंदी बाई (55 वर्ष), मास्टर यश कुमार (10 वर्ष), नवीन साहू (27 वर्ष) और शंकर लाल ठाकुर (70 वर्ष) का इलाज जारी है। जिनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है।

वहीं गांव के नरेश कुमार, राधिका निषाद, सूरज निषाद, नंदा, नारायण, चंद्रिका, रामकुंवर निषाद, अजय साहू, महेंद्र साहू, सोनू निषाद, दुर्गेश, दीपक, सुभाष, गणेश निषाद, धनीराम, शिवकुमार, रविशंकर और शंकरलाल निषाद का उपचार गांव के प्राथमिक अस्पताल और बालोद के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।

CMHO बोले – नशे में लग रहे बुजुर्ग को दी थी साधारण सलाह, बात को घुमा दिया गया

CMHO डॉ. महेश सूर्यवंशी ने बताया कि, शुक्रवार रात को गांव में काफी हंगामा हुआ। ग्रामीण खराब पानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे। शिविर में इलाज के दौरान जब एक बुजुर्ग नशे में लगे, तो मैंने सिर्फ इतना कहा कि शराब पीते समय ORS नहीं लेना चाहिए।

इससे उल्टी बढ़ सकती है। यह सामान्य सलाह थी। लेकिन लोगों ने इसे गलत अर्थ में ले लिया। फिलहाल ग्रामीणों को समझाया गया है और जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है। उनका इलाज जारी है।
1.5 किमी तक बाढ़ में बहा युवक, 22 घंटे पेड़ से लटककर बचाई जान
पहलगाम हमले के गुनहगारों को सुरक्षाबलों ने घेरा, कश्मीर में मुठभेड़ जारी
Chhattisgarh heats up even before Navtapa : रायपुर में पारा 45°C के करीब; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी
Kondagaon Murder Case: जंगल में मिली सरकटी लाश की गुत्थी सुलझी, दो सगे भाइयों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
Flight Emergency Response : Amritsar से Birmingham जा रही Air India Flight में अचानक एक्टिव हुआ RAT, सुरक्षित लैंडिंग कराई गई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ShyamTarai Protest : कथित देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, मकान घेरकर की नारेबाजी
ShyamTarai Protest : कथित देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, मकान घेरकर की नारेबाजी

ग्रामीणों का प्रदर्शन (ShyamTarai Protest) पुलिस कार्रवाई के…

Balod Crime
Balod Crime : बालोद में क्वार्टर से 1.436 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई…

Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री केदार…

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?