CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर बनीं शिल्पा चौहान, पहले प्रयास में रचा इतिहास

जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर बनीं शिल्पा चौहान, पहले प्रयास में रचा इतिहास

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

उत्तराखंड , 23 अप्रैल 2025 :

उत्तराखंड की शिल्पा चौहान ने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. देहरादून जिले की त्यूनी तहसील के ग्राम शेडिया निवासी शिल्पा अब जौनसार बावर क्षेत्र की पहली महिला आईएएस अधिकारी बनेंगी. उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में 188वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

23 वर्षीय शिल्पा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई. इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ठियोग और बिलासपुर से अपनी दसवीं और बारहवीं कक्षा पूरी की. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने देहरादून के डीएवी (DAV) कॉलेज से की. यूपीएससी की तैयारी के लिए शिल्पा ने दिल्ली में एक वर्ष तक कोचिंग ली और पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली.

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

शिल्पा के पिता राजेंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं. उनकी माता संगीता चौहान गृहणी हैं. शिल्पा की सफलता से उनके परिवार के साथ पूरे जौनसार बावर क्षेत्र में खुशी की लहर है. क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक मधु चौहान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रामशरण नौटियाल समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने शिल्पा को बधाइयां दी हैं.

शिल्पा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपने कठोर परिश्रम को दिया है. उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. शिल्पा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके गांव बल्कि पूरे जौनसार बावर के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है.

उनकी इस सफलता ने ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी यह विश्वास दिलाया है कि अगर लगन और मेहनत हो तो संसाधनों की कमी भी बड़ी बाधा नहीं बनती. शिल्पा अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सपना संजोए हुए हैं.

Spectator injured by a six in IPL : बल्लेबाज के शॉट से चेहरे पर लगी गेंद, बहा खून
हिमाचल में इमरजेंसी कार्यालय 24 घंटे खुले रखने के आदेश, J&K के छात्रों के लिए सीएम सुक्खू ने बढ़ाया मदद का हाथ
Tata Group Stock : टाटा के इस शेयर ने किया कमाल, जिसने भरोसा किया वही हुआ मालामाल! क्या अब भी बन सकता है मुनाफे का मौका?
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan :  पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग राहुल वैद्य के गाने पर खूब झूमीं ऐश्वर्या राय
Child Death : सौतेली मां की हैवानियत, मासूम को तीसरी मंजिल से धक्का दे….CCTV ने खोल दिया राज​

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद
Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद

गांजा बिक्री (Bhatapara Ganja Case) की सूचना पर…

Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू प्रदर्शन (Bhatarpara…

Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह (Inter District…

Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पानी के तेज बहाव से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग (Mudgelmal…

Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा
Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा

बाढ़ ने कई परिवारों से उनका आशियाना (Karitgaon…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?