सीजी भास्कर, 19 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। (GPM Illegal Mining Action)
यह भी पढ़ें : Illegal Mining : अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, रास्ते तोड़े गए और वाहन भी जब्त
CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद विभाग ने की जांच : GPM Illegal Mining Action
सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के आधार पर कोटमी क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन और मरवाही में रेत का अवैध परिवहन किए जाने की जांच की गई। इस दौरान कोटमी से एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि मरवाही से रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें : Illegal Mining : अवैध खनन पर कसता शिकंजा, रात की कार्रवाई में पांच बड़ी मशीनें जब्त

जब्त वाहनों को पुलिस चौकियों और थाने में रखा गया
जब्त वाहनों को संबंधित पुलिस चौकियों और थाने में सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
ख़बरें और भी हैं :Illegal Mining : अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के बाद क्या सामने आया, बिलासपुर में वसूली ने बढ़ाया सख्ती का संकेत


