CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फोन से 48 घंटे के भीतर हट गई शराब दुकान, गदा चौक पर हर्ष की लहर, समर्थकों ने बांटी मिठाई, लोगों ने कहा – “Thanku विधायकजी”

फोन से 48 घंटे के भीतर हट गई शराब दुकान, गदा चौक पर हर्ष की लहर, समर्थकों ने बांटी मिठाई, लोगों ने कहा – “Thanku विधायकजी”

By Newsdesk Admin
23/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। शनिवार को विधायक रिकेश सेन का प्रदेश के एक अधिकारी को फोन और 48 घंटे के भीतर शराब की पूरी दुकान और चखना सेंटर शिफ्ट होने से घड़ी चौक से सुपेला गदा चौराहे के व्यवसायियों और रहवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। जिस स्थान पर अंग्रेजी शराब दुकान और चखना सेंटर था वहां से प्रतिदिन हजारों लोग आना जाना करते हैं, इस दौरान शराब दुकान की भीड़ और शराबियों की रोड पर जमघट से लोग खासे परेशान थे।

https://www.facebook.com/share/v/1gw3RUDv5vWMVKXN/?mibextid=oFDknk

आपको बता दें कि विधायक बनते ही रिकेश सेन ने गदा चौक के समीप स्थित इस दुकान को हटाने का निर्णय लिया था क्योंकि मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी दुकान और चखना सेंटर होने से शराबी आसामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा होता था। चूंकि यह चौराहा हनुमानजी के शस्त्र गदा को समर्पित है, इस चौक के समीप ही आसामाजिक तत्व बैठने लगे थे। मुख्य मार्ग होने की वजह से स्कूली बच्चे और लोग परिवार सहित आना जाना करते थे और इस दौरान शराब दुकान और चखना सेंटर की भीड़ अनावश्यक तथा अशोभनीय लगती थी। दुकान स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के तहत भिलाई निगम के पीछे स्थल चयन कर पूरा इंतजाम भी कर लिया गया मगर इस बीच सुपेला के कुछ होटल व्यवसायी निगम के पीछे इस शराब दुकान और चखना सेंटर के स्थानांतरण को रोकने के प्रयास में जुट गए थे और सारा सेटअप होने के बाद भी स्थानांतरण में हीलाहवाला जारी रहा।

शनिवार की रात विधायक रिकेश सेन जब इस मार्ग से गुजर रहे थे तो गदा चौक पर अनावश्यक बैठे लोग उन्हें दिखाई पड़े परिणाम स्वरूप उन्होंने तत्काल गाड़ी रूकवा कर मौके का निरीक्षण किया और दुकान स्थानांतरण को लेकर हो रही अनावश्यक लेटलतीफी पर नाराजगी जताई थी। विधायक के कड़े निर्देश बाद संबंधित अमला तत्काल सक्रिय हुआ और रविवार छुट्टी के दिन भी कर्मचारी लगा कर यह दुकान भिलाई निगम के पीछे शिफ्ट कर दी गई और आज से शराब दुकान और चखना सेंटर भिलाई निगम के पीछे खाली मैदान में संचालित होने लगा।

सुबह से इस निर्णय की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और विधायक समर्थक गदा चौक के समीप एकत्रित हो एक दूसरे को बधाई दे मिठाई बांटते रहे। इस दौरान लोगों ने विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके और भाजपा के समर्थन में नारे भी लगाए। कुल मिलाकर वर्षों से लंबित इस मांग पर विधायक रिकेश सेन का कड़ा रूख आखिर लोगों को बड़ी राहत दे गया है। इस मार्ग से स्कूल कालेज और अनेक महिलाओं की आवाजाही लगी रहती थी। इस दौरान शराबियों की जमघट से कई बार दुर्घटना और विवाद के हालात भी बनते रहे हैं। अब शराब दुकान नगर निगम भिलाई मुख्यालय के समीप स्थित खाली मैदान में शिफ्ट हो गई है जो कि आम रास्ता और बाजार क्षेत्र से दूर है।

टेस्ट ड्राइव के बहाने रेसिंग बाइक लेकर भाग गया युवक, जिसे पिता बना ले गया शोरूम वह चाय वाला निकला
जगदलपुर में 2 हजार किलो सिलिकॉन मैंगनीज की चोरी:ट्रक में बनाया एक्स्ट्रा चेंबर, कर दिया 14 लाख का माल पार; 2 गिरफ्तार
SBI Chief Manager House Theft: कोरबा में सूना मकान बना निशाना, खिड़की तोड़कर 5 लाख के जेवर ले उड़े चोर
Constable’s wife and son murdered : कारणों का खुलासा बाकी, पुलिस सरोजिनी से कर रही गहन पूछताछ, देखिए विडियो
CG Breaking : अरुण देव गौतम डीजी होमगार्ड, नेहा चंपावत सचिव गृह विभाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को सुपेला घड़ी चौक पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा

07/01/2025
Suicide Attempt
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

महिला थाने में महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

10/09/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्ग

देर रात मुंह में गमछा बांध शीतला मंदिर में घुसे चोर सीसीटीवी में कैद, माता का हार और दान पेटी से रूपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस

27/11/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

‘जीजा ने रेप किया’… मुरैना में SP की गाड़ी के सामने बैठ गई पीड़िता, मैडम को देख रोने लगी

05/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?