CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HC में NEET UG काउंसिलिंग के खिलाफ याचिका खारिज

HC में NEET UG काउंसिलिंग के खिलाफ याचिका खारिज

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

DME Merit List सही

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। बिलासपुर नीट यूजी की काउंसिलिंग प्रक्रिया को गलत बताते हुए याचिका दाखिल की गई थी।

Contents
  • DME Merit List सही
  • अगली काउंसिलिंग की तिथि जल्द जारी होगी

याचिका में बताया गया था कि आवंटन प्रक्रिया गलत ढंग से हुई है।

सुनवाई के बाद डीएमई द्वारा जारी मेरिट लिस्ट को वैध मानते हुए हाई कोर्ट ने उसके आधार पर की गई सीट आवंटन प्रक्रिया को मान्य किया है।

नीट यूजी की काउंसिलिंग में एक अभ्यर्थी द्वारा प्रथम चरण की काउंसिलिंग में सीजीडीएमई द्वारा दिए गए श्रेणी, संवर्ग इत्यादि में एडिट आप्शन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

याचिका में मांग की गई थी कि विकल्प के उपरांत कैटिगरी, संवर्ग इत्यादि को बदलने की सुविधा को अमान्य किया जाए। साथ ही इसके आधार पर 12 अगस्त को जारी मेरिट लिस्ट को भी मान्य न करने की मांग की गई थी।

सीजीडीएमई का पक्ष और पूरे प्रकरण को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

अगली काउंसिलिंग की तिथि जल्द जारी होगी

एमसीसी से काउंसिलिंग की नई तिथि के दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर द्वितीय चरण एवं आगामी चरणों की नई समय सारिणी डीएमई द्वारा तत्काल जारी की जाएगी।

नई समय सारिणी के लिए अभ्यर्थियों को सीजीडीएमई की वेबसाइट का समय-समय पर अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है। 

23 अगस्त 2025 को काउंसिलिंग का प्रथम चरण सपन्न हो गया है। केंद्रीय एजेंसी, चिकित्सा काउंसलिंग समिति (एमसीसी) द्वारा काउंसिलिंग की द्वितीय चरण की तिथि आगे बढ़ाई गई है।

अत: राज्य की काउंसिलिंग का दूसरा राउंड जो कि पूर्व में 27 अगस्त से प्रारंभ होने वाला था, को भी एमसीसी द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार आगे बढ़ाया गया है।

डीएमई ऑफिस की वेबसाइट पर 26 अगस्त को ही एमसीसी द्वारा जारी सूचना के साथ यह सूचना प्रकाशित कर दी गई थी।

Liquor Scam Bail Hearing: चैतन्य बघेल की जमानत पर 19 सितंबर को होगी सुनवाई
Dhanteras Gold Theft Raipur : दिवाली की भीड़ में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख के सोने के हार चोरी, CCTV में महिला की करतूत कैद
Mukhyamantri Helpline 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी सहारा, 24 घंटे में किसान अजय राजवाड़े को मिला खाद
Dhamtari News : तालाब में नहाने गईं दो मासूम बहन जैसी सहेलियां नहीं लौटीं, गांव में पसरा सन्नाटा
OMG : छत्तीसगढ़ में IPS के संरक्षण में गांजा तस्करी, कुछ पुलिस कर्मचारी भी सहयोग कर काट रहे चांदी, फिलहाल 4 पुलिस वाले Suspend, जांच जारी, IPS सहित कई अधिकारी लपेटे में, करोड़ों का बैंक ट्रांजेक्शन पकड़ाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aman Sahu Gangster
Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी

Aman Sahu Gangster : आरोपियों को किन साक्ष्यों…

Govinda Second Marriage
Govinda Second Marriage : गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों पर मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ऐसा कुछ नहीं है

Govinda Second Marriage :पारिवारिक विवाद और लगातार बनी…

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

बलरामपुर जिले के सेवारी में देर रात मजदूरों…

छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं-12वीं पास समेत इन युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का…

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?