CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women IAS Posting : नवरात्रि पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS का तबादला, 17 महिला कलेक्टरों ने संभाली जिलों की कमान

Women IAS Posting : नवरात्रि पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS का तबादला, 17 महिला कलेक्टरों ने संभाली जिलों की कमान

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। नवरात्रि के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश की सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक (Women IAS Posting in Madhya Pradesh) बदलाव करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में खास बात यह रही कि 17 जिलों की कमान अब महिला अधिकारियों के हाथों में होगी। राज्य के कुल 55 जिलों में से एक-तिहाई जिलों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं, जो प्रशासनिक दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है।

इस बार पन्ना, नरसिंहपुर, अलीराजपुर, सिवनी, आलीराजपुर, निवाड़ी, डिंडोरी और रतलाम जैसे जिलों में महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, डिंडौरी की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन को राजधानी भोपाल नगर निगम (Women IAS Posting in Madhya Pradesh) में आयुक्त बनाया गया है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को जिला नेतृत्व की जिम्मेदारी देना अब तक का सबसे बड़ा कदम है।

महिला कलेक्टरों की नई तैनाती

उषा परमार – पन्ना

रजनी सिंह – नरसिंहपुर

नीतू माथुर – अलीराजपुर

अंजू पवन भदौरिया – डिंडौरी

जमुना भिड़े – निवाड़ी

मिशा सिंह – रतलाम

शीतला पटले – सिवनी

इसके अलावा, नर्मदापुरम में सोनिया मीना, रीवा में प्रतिभा पाल, ग्वालियर में रूचिका चौहान, मंदसौर में अदिति गर्ग, आगर मालवा में प्रीति यादव, शाजापुर में ऋजु बाफना, बड़वानी में जयति सिंह, खरगोन में भव्या मित्तल और झाबुआ में नेहा मीना पहले से ही जिला कलेक्टर (Women IAS Posting in Madhya Pradesh) की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

विवाद के बाद भिंड कलेक्टर का तबादला

इस प्रशासनिक बदलाव में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटाकर लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनका तबादला भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद हुआ। बताया जाता है कि किसानों को खाद उपलब्ध न होने और रेत खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि बैठक के दौरान अधिकारी और विधायक में हाथापाई की स्थिति तक बन गई। मामला राजधानी तक पहुंचा और आखिरकार सरकार ने श्रीवास्तव को हटा दिया।

महिलाओं की बढ़ती भूमिका

इस फेरबदल ने एक नई मिसाल कायम की है। अब प्रदेश में 17 महिलाएं बतौर जिलाधिकारी अपनी प्रशासनिक भूमिका निभा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल महिला नेतृत्व को सशक्त करेगा बल्कि जिलों में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूत करेगा।

UP में 30% महंगी होगी बिजली! 19,600 करोड़ रुपये का अंतर कम करने के लिए जनता की जेब पर नजर!
Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा
Ross Taylor Comeback : 41 साल की उम्र में संन्यास से लौटे रॉस टेलर
Cyber Crime Rajasthan: कहीं जामताड़ा न बन जाए राजस्थान का डीग! तीन महीने में 615 ठग गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
US Iran Deal : महीनों की तनातनी के बाद आई बड़ी खबर, समझौते पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया ने खींचा ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?