सीजी भास्कर, 16 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन रोटरी क्लब, राजेंद्र नगर (Teacher Ratna Award 2026) में किया गया। एस.एस. क्रिएशन इवेंट कंपनी, बिट बाइट इन्फोटेक और अज़ीम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के योगदान को किया याद Teacher Ratna Award 2026
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रति सम्मान और संस्कार का अवसर है। उन्होंने शिक्षकों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि महिला शिक्षिकाओं का योगदान भी महत्वपूर्ण है।
अतिथियों ने शिक्षा और तकनीक पर रखी बात
कार्यक्रम में डॉ. दीपक शर्मा, रघुनाथ भारद्वाज, डॉ. विपुल चौधरी, डॉ. कविता कुम्भज, डॉ. प्रीति उपाध्याय, श्री मनोज वैष्णव और डॉ. रितु श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भी शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया गया।
आयोजन समिति की रही भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य संयोजक श्री पीयूष जैन, बिट बाइट इन्फोटेक की डायरेक्टर श्रीमती प्रिया गुप्ता, अज़ीम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर शगुफ्ता अफरोज और एस.एस. क्रिएशन इवेंट कंपनी के डायरेक्टर सार्थक जैन की भूमिका रही।
यह भी पढ़ें: Dhamtari Balod Irrigation : धमतरी-बालोद में सिंचाई को बड़ा बूस्ट, 5 योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ मंजूर
कार्यक्रम के अंत में सम्मानित करीब 100 शिक्षकों ने आयोजकों के प्रति आभार जताया। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को मंच देना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।
खबरें और भी हैं: Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की



