CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
Chhattisgarh Medical Education
Chhattisgarh Medical Education

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा की व्यवस्था को लेकर विवाद सामने (Chhattisgarh Medical Education) आया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आयुष विश्वविद्यालय के नियंत्रण से इन पाठ्यक्रमों को हटाकर निजी विश्वविद्यालयों को सौंपने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर पूरी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

Contents
  • फीस और विद्यार्थियों को लेकर चिंता Chhattisgarh Medical Education 
  • परीक्षा और डिग्री की साख पर सवाल
  • राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

 

Chhattisgarh Medical Education

 

फीस और विद्यार्थियों को लेकर चिंता Chhattisgarh Medical Education 

 

महंत ने कहा कि व्यवस्था में बदलाव का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, फीस और डिग्री की विश्वसनीयता पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका बढ़ने से उच्च शिक्षा महंगी हो सकती है, जिसका असर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर पड़ने की आशंका है।

 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग

 

परीक्षा और डिग्री की साख पर सवाल

 

महंत के अनुसार, अलग-अलग संस्थानों के जरिए चिकित्सा और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित होने से परीक्षा व्यवस्था में दोहराव और डिग्री की मान्यता को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि आयुष विश्वविद्यालय की कार्य परिषद भी इन पाठ्यक्रमों को निजी विश्वविद्यालयों को सौंपने के प्रस्ताव पर असहमति जता चुकी है। इसके बावजूद प्रक्रिया आगे बढ़ने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।

 

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

 

महंत ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रक्रिया पर रोक लगाने और मौजूदा व्यवस्था को जारी रखने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

वहीं, राज्य में आयुष पाठ्यक्रमों के लिए 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बीएएमएस, बीएचएमएस और बीएनवाईएस की काउंसलिंग से जुड़ी सूचनाएं आधिकारिक स्तर पर जारी की गई हैं।

 

खबरें और भी हैं: CGPSC Interview : सीजीपीएससी में 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में, कांग्रेस ने 187 कम चयन पर मांगा जवाब

Cabinet Meeting : कल कैबिनेट बैठक, शराब सस्ती करने के बाद अब इन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
Bihan Products Market Response : बाजार ने दी मेहनत को पहचान, बिहान महिला समूहों के उत्पादों पर उमड़ा खरीदारों का भरोसा
Raipur Mahadev Ghat Assault : महादेव घाट की रात…बर्थडे से लौटती खिलाड़ी युवतियों पर दरिंदों का कहर…विरोध पर काटी उंगली…
BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी : 62 दावेदारों में से चुने गए थे अध्यक्ष, डेढ़ हजार में से 32 कार्यकारिणी में
Bastar Youth Role Model Debate: बस्तर के युवाओं के रोल मॉडल पर छिड़ी बहस, हिंसा के महिमामंडन पर सांसद की आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा
Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा

सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर…

Chhattisgarh Medical Education
Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा की व्यवस्था…

Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस
Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस

दुर्ग के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान में…

Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग
Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल (Chhattisgarh Officer Transfer)…

Raipur Property Tax : 30 सितंबर तक पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 5% छूट
Raipur Property Tax : 30 सितंबर तक पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, मिलेगी 5% छूट

नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष का पूरा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?