CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heatwave alert in 20 districts of Chhattisgarh : रायपुर में पारा 45.7 डिग्री पहुंचा

Heatwave alert in 20 districts of Chhattisgarh : रायपुर में पारा 45.7 डिग्री पहुंचा

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 26 से 28 मई के बीच मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी और हल्की बारिश के भी आसार हैं। (Heatwave alert in 20 districts of Chhattisgarh)

Contents
  • बिहार से आंध्र प्रदेश तक सक्रिय सिस्टम, बारिश के भी संकेत
  • लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह : Heatwave alert in 20 districts of Chhattisgarh

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में तापमान 45.7 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

20 जिलों में लू का असर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी : Heatwave alert in 20 districts of Chhattisgarh

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायगढ़, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है।

नौतपा की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के समय लू का असर ज्यादा रहने की आशंका जताई गई है।

बिहार से आंध्र प्रदेश तक सक्रिय सिस्टम, बारिश के भी संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो झारखंड और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

26 से 29 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।

लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह : Heatwave alert in 20 districts of Chhattisgarh

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है ताकि तेज गर्मी से फसलों को नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी कर उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की बात कही गई है।

Online Betting Kabirdham: व्हाट्सएप नेटवर्क पर चल रहा सट्टा धंधा, दो महिला सटोरिए दबोची गईं
Bihan Products Market Response : बाजार ने दी मेहनत को पहचान, बिहान महिला समूहों के उत्पादों पर उमड़ा खरीदारों का भरोसा
Religious Conversion Clash Chhattisgarh : सुबह-सुबह गांव में टूटी शांति, घर जले, लोग पिटे – धर्म को लेकर भड़का बवाल
Gariaband Housing Scam : सरकारी आवासों पर ‘कब्जा राज’, SDM बिना घर, निलंबित अफसरों ने नहीं छोड़े क्वार्टर
भ्रष्टाचार पर CM का Quick action, पाठ्य पुस्तक निगम का MD निलंबित, स्कूली किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में हुई करवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?