सीजी भास्कर, भिलाई डेस्क 28 नवंबर 2026। नगर निगम रिसाली क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तावित 134 करोड़ रुपये के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (Risali Water Treatment Plant) का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में रिसाली के वार्ड-18 में की गई घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर (Lalit Chandrakar) और कलेक्टर अभिजीत सिंह (Collector Abhijeet Singh) ने नगर निगम रिसाली, जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : Jamul Police Heroin Arrest Bhilai : बस स्टैंड ढाबे के पास चिट्टा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार! 24.45 ग्राम हेरोइन जब्त
आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा एस्टीमेट
स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ललित चंद्राकर और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्ययोजना के तहत अलग-अलग कंपोनेंट वार एस्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना को इस तरह मूर्त रूप दिया जाए जिससे शहर की आगामी 30 वर्षों की बढ़ती जनसंख्या और पेयजल जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें : Yashasvi Jaiswal WTC Ducks Record : यशस्वी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
नेवई-उमरपोटी डैम से आएगा पानी
प्रस्तावित कार्ययोजना (30 MLD Water Treatment Plant Risali) के अनुसार नगर निगम रिसाली नेवई-उमरपोटी सीमा पर स्थित डैम से पानी लेकर 30 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेगा। इस प्लांट के निर्माण के लिए स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) द्वारा 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत 4 ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा तथा डैम के कैनाल संधारण कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Solar Panel Fraud Arrest : सस्ता सोलर पैनल दिलाने का झांसा देकर 34 लाख की ठगी! मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
26,831 घरों को मिलेगा निर्बाध जल
वर्तमान में नगर निगम रिसाली पेयजल आपूर्ति के लिए भिलाई नगर निगम से प्रतिदिन 11 एमएलडी पानी लेता है। अपना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होने के बाद रिसाली क्षेत्र के 26,831 नल कनेक्शनों को पर्याप्त और निर्बाध पेयजल मिल सकेगा, जिससे भिलाई निगम पर निर्भरता समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें : Durg Police Illegal Liquor Crackdown : अवैध शराब तस्करी पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार! 6 थानों में 9 तस्कर गिरफ्तार



