CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले

IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
IIT Bhilai News
IIT Bhilai News

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भिलाई परिसर में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र सौमिल साहू की मौत (IIT Bhilai News) के बाद मंगलवार देर रात कैंपस में हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं देर रात तक कैंपस में धरने पर बैठे रहे। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन (IIT Bhilai News) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सौमिल की तबीयत खराब होने के बाद भी उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली, जिससे उसकी जान नहीं बच पाई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संस्थान प्रशासन से पारदर्शी जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए IIT भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश को देर रात पांचवीं बार मौके पर बुलाया गया। छात्रों के साथ लंबी बातचीत के बाद उन्होंने रात करीब 3 बजे दो बड़े निर्णय लिए।

पहला, डॉ. अतुल श्रीवास्तव को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। दूसरा, मामले की निष्पक्ष जांच एसएसपी स्तर के अधिकारी से कराने की घोषणा की गई। डायरेक्टर ने छात्रों से अपील की कि वे शांत रहें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के हरदा निवासी 18 वर्षीय सौमिल साहू, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत (IIT Bhilai News) अचानक बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे IIT भिलाई कैंपस में शोक और आक्रोश का माहौल है। छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को बेहतर बनाना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Fight in bhilai : भिलाई में बार के बाहर दो भाइयों पर हमला, बीयर बोतल फोड़ी, पटक-पटककर पीटा, Video
Opium Farming Case Durg: समोदा में अफीम खेती का खुलासा, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, पटवारी-सर्वेयर को नोटिस
Major accident on Korba-Katghora road : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मचा हड़कंप,घंटे की मशक्कत से बचाई जान
Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Highway Accident
Highway Accident :  रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, चालक-हेल्पर समेत पांच की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क…

Raigarh Robbery
Raigarh Robbery :  रायगढ़ के केलो डैम लूटकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद

रायगढ़ के केलो डैम के पास युवक और…

Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों के लिए…

IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम
IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम

IPL 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं।…

Rikes​​h Sen
Rikes​​h Sen :  जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, विधायक रिकेश ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?