सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। रायगढ़ के केलो डैम के पास युवक और युवती से लूटपाट के मामले में पुलिस (Raigarh Robbery) ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मोफिद आलम (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से युवती का लूटा गया मोटोरोला मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल बाइक और आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है।

मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटे थे Raigarh Robbery
पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर की शाम जोगीडीपा निवासी सानू सारथी अपनी महिला मित्र के साथ केलो डैम घूमने गया था। लौटते समय 3 से 4 युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर 1,500 रुपये नकद, आईफोन 12 मिनी और युवती का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया था।
गैरेज में काम करता था आरोपी
इस मामले में पुलिस पहले ही सोहेल अंसारी, रणवीर कुमार और रामकुमार मेहता को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ में रामकुमार ने बताया कि युवती का मोबाइल मोफिद आलम के पास है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी उर्दना रायगढ़ मार्ग स्थित एक गैरेज में पंचर बनाने का काम करता है। इसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें…IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल



