सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग और राजनांदगांव में खपाने जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (Ganja Smuggling) किया है। रात्रिकालीन नाकाबंदी के दौरान इनोवा कार सवार आरोपियों ने पुलिस टीम को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। हालांकि, घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार से 6 किलो 154 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास Ganja Smuggling
पुलिस के मुताबिक, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रात में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें…Highway Accident : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, चालक-हेल्पर समेत पांच की मौत
दुर्ग जिले के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश सिंह (24), निवासी घासीदास नगर, जामुल और राजेश साहू (56), निवासी सतनाम भवन के पास, घासीदास नगर, जामुल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र में खपाने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें…Raigarh Robbery : रायगढ़ के केलो डैम लूटकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद
6 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 154 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम रही।
खबरें और भी हैं…Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



