CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR

Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR
Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : बिलासपुर के शिक्षा विभाग में फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट (Medical Bill Scam) के जरिए करीब 30 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। विभागीय जांच के बाद पहले से निलंबित बिल्हा ब्लॉक के पौंसरा संकुल समन्वयक साधेलाल पटेल और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • फर्जी बिल बनाकर लाखों का भुगतान लेने का आरोप
  • पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में पहुंची रकम
  • पहले ही हो चुके थे निलंबित Medical Bill Scam
    • 10 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर
    • अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
    • गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें : Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज

फर्जी बिल बनाकर लाखों का भुगतान लेने का आरोप

विभागीय जांच में सामने आया कि साधेलाल पटेल ने कई कर्मचारियों के मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों में कथित हेराफेरी (Medical Bill Scam) की। 77 हजार, 47 हजार और 32 हजार रुपये के वास्तविक मेडिकल बिलों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए 4 से 7 लाख रुपये तक दर्शाकर भुगतान लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि एक मृत शिक्षक के नाम पर भी कथित रूप से फर्जी मेडिकल बिल लगाकर राशि निकाली गई।

यह भी पढ़ें : Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में पहुंची रकम

जांच रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी (Medical Bill Scam) सील और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का भुगतान आरोपी की पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में कराया गया। विभागीय जांच में यह भी पाया गया कि कुछ कर्मचारियों को वैध भुगतान पहले ही मिल चुका था, लेकिन उन्हीं दावों के आधार पर दोबारा फर्जी भुगतान कराया गया।

यह भी पढ़ें : Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

पहले ही हो चुके थे निलंबित Medical Bill Scam

मामले की विभागीय जांच के बाद संयुक्त संचालक ने साधेलाल पटेल को निलंबित कर दिया था। जांच में भूमिका सामने आने पर उनकी पत्नी एवं बैगा स्कूल की प्रधान पाठक राजकुमारी पटेल को भी निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें : Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

10 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। विभाग का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई में विलंब हुआ। करीब 10 महीने बाद कोतवाली पुलिस ने दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

जांच में यह भी सामने आया कि तीन से चार साल पुराने मेडिकल दावों का भी कथित रूप से नियमों के विपरीत भुगतान कराया गया। पुलिस अब इस पूरे मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Bhupesh Baghel Relief : भूपेश बघेल के खिलाफ चल रही सुनवाई पर फिलहाल रोक

गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने साधेलाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाने पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

 

छत्तीसगढ़ में CBI ने रिश्वत लेते 2 अफसरों को पकड़ा, भिलाई के स्मृति नगर चौकी के हेड कांस्टेबल को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, डाक विभाग के पोस्टमास्टर से मांगे 60 हजार, पहली किस्त 37 हजार लेते ट्रैप
शराब घोटाले में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब की दबंगई – जेल में घुसकर की गाली-गलौज, FIR दर्ज
Death threats in Facebook messages : मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
जमीन विवाद में दंपती की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दो बेटियां घायल; बेटे ने भागकर बचाई जान…
Teacher Harassment Case: महिला शिक्षिकाओं को गंदे मैसेज भेजने पर स्कूल प्रिंसिपल का तत्काल ट्रांसफर”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?