CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Smart Electricity Meter
Smart Electricity Meter

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों से उपभोक्ताओं द्वारा बढ़े हुए बिजली बिल, अधिक रीडिंग और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। (Smart Electricity Meter)

Contents
  • बिजली कंपनी का पक्ष : Smart Electricity Meter
  • बंद फ्लैट को भेज दिया हजारों का बिल
  • शिकायत पहुंची उपभोक्ता फोरम : Smart Electricity Meter
  • कबीरधाम में मीटर उखाड़कर पहुंचे दफ्तर
  • एक्सपर्ट की राय : Smart Electricity Meter
  • CSPDCL का दावा
  • कांग्रेस का आरोप : Smart Electricity Meter

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 1800 से 2000 रुपए के बीच आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल दोगुना या तीन गुना तक पहुंच गया। इससे मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

रायपुर में कुछ ऐसे फ्लैटों के भी हजारों रुपए के बिजली बिल जारी होने के मामले सामने आए, जो लंबे समय से बंद थे। शिकायत के बाद बिजली कंपनी ने कुछ मामलों में बिलों में संशोधन भी किया। हालांकि बिजली कंपनी का कहना है कि मीटर और बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह सही है।

यह भी पढ़ें : CSPDCL Smart Meter : क्या स्मार्ट मीटर बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानिए पूरा सच

बिजली कंपनी का पक्ष : Smart Electricity Meter

बिजली कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की वास्तविक बिजली खपत दर्ज करते हैं और उसी आधार पर बिल जारी किया जाता है। विभाग के अनुसार, मीटर या बिलिंग प्रणाली में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी नहीं है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

बंद फ्लैट को भेज दिया हजारों का बिल

रायपुर के भावना नगर निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि उनके फ्लैट में न तो कोई बल्ब लगा है और न ही पंखा। फ्लैट लंबे समय से बंद है। इसके बावजूद मई में करीब 15,500 रुपए और जून में लगभग 32 हजार रुपए का बिजली बिल जारी कर दिया गया।

मनीष ने पहले बिजली कंपनी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं मिला। मामला मीडिया में आने के बाद विभाग ने जांच की और संशोधित बिल केवल 26 रुपए जारी किया।

यह भी पढ़ें : Electricity Tariff Hike : महंगी बिजली पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी घेराव, बिजली विभाग कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन

Smart Electricity Meter
Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

 

शिकायत पहुंची उपभोक्ता फोरम : Smart Electricity Meter

रायपुर के राजीव नगर निवासी एक उपभोक्ता ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (CGRF) में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि बिना स्पष्ट सहमति के मीटर बदला गया, जिसके बाद बिजली बिल में असामान्य अंतर आने लगा।

उपभोक्ता ने पुराने मीटर की जांच, नए स्मार्ट मीटर के तकनीकी परीक्षण और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल यह मामला फोरम में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें : Virtual Net Metering India : रायपुर से शुरू हुई सोलर क्रांति, अब अपार्टमेंट में भी सस्ती बिजली

कबीरधाम में मीटर उखाड़कर पहुंचे दफ्तर

कबीरधाम जिले के पांडातराई क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में कई उपभोक्ता अपने घरों से मीटर निकालकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि विभाग पहले यह स्पष्ट करे कि स्मार्ट मीटर कैसे काम करता है और बढ़े हुए बिलों की वजह क्या है। विरोध के बाद अधिकारियों ने लोगों से चर्चा कर उनकी शिकायतें सुनीं।

यह भी पढ़ें : Half Electricity Bill Chhattisgarh : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा, अब इतने यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ

एक्सपर्ट की राय : Smart Electricity Meter

बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी पी.एन. सिंह का कहना है कि बिजली बिल बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। उनका मानना है कि स्मार्ट मीटर से जुड़े कार्य कंपनी की सीधी निगरानी में होने चाहिए और मीटर खरीद व स्थापना के लिए पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में विवाद कम हों।

CSPDCL का दावा

विवाद के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली खपत में कमी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, रायपुर के 3.11 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की जून-जुलाई 2026 की तुलना में बिजली खपत 10.85 करोड़ यूनिट से घटकर 7.77 करोड़ यूनिट रह गई, यानी लगभग 28% की कमी आई है।

विभाग का यह भी दावा है कि 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की खपत में करीब 44% तक कमी दर्ज की गई है। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट मीटर बिजली की खपत नहीं बढ़ाते, बल्कि वास्तविक उपयोग का सटीक रिकॉर्ड दर्ज करते हैं।

यह भी पढ़ें : Smart Meter Electricity Bill Issue : स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: बढ़े बिलों से हाहाकार, 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की शिकायतें

कांग्रेस का आरोप : Smart Electricity Meter

स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के नेता उपभोक्ताओं से मीटर वापसी के फॉर्म भरवा रहे हैं और सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अभियान चला रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि बढ़े हुए बिजली बिल ‘महतारी वंदन योजना’ की रिकवरी का माध्यम बन गए हैं।

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे उपभोक्ताओं पर जबरन नहीं थोपा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की घोषित नीति को छत्तीसगढ़ में भी लागू करने की मांग की।

अकबर ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अप्रैल 2026 में संसद में स्पष्ट किया था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह वैकल्पिक व्यवस्था है और किसी भी उपभोक्ता की सहमति के बिना सामान्य मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें : Surya Ghar Yojana : छत्तीसगढ़ में रूफटॉप सोलर  सिस्टम से उपभोक्ता हो रहे आत्मनिर्भर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

Chhattisgarh Naxal Surrender Family Meet 2025 : मुख्यधारा में लौटे नक्सली जेल में मिले अपने परिजनों से
Chhattisgarh Teacher Recruitment Scam : अफसरों की चूक या सुनियोजित खेल? शिक्षा मंत्री को सदन में दी गई गलत जानकारी से उठा विवाद
पंप पर धू-धू कर जलने लगी कार, पेट्रोल पंप हुआ धुआं धुआं, अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी
1,396 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में ED ने पोर्श, BMW और जेवर किए जब्त
USTR Elephant News : USTR में बीमार हथिनी की मौत, सात दिन चला इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?