CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smart Meter Electricity Bill Issue : स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: बढ़े बिलों से हाहाकार, 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की शिकायतें

Smart Meter Electricity Bill Issue : स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: बढ़े बिलों से हाहाकार, 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की शिकायतें

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Smart Meter Electricity Bill Issue
Smart Meter Electricity Bill Issue

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। स्मार्ट मीटर (smart meter installation) लगने के बाद बिजली बिल को लेकर हाहाकार मच गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत अन्य जिलों से लगातार बिजली कंपनी तक शिकायतें पहुंच रही हैं। महीनेभर के भीतर 30 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। बढ़े हुए बिल से परेशान महिलाएं और ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले उनका मासिक बिल 100 से 200 रुपये तक आता था, लेकिन अब 1,000 से 2,500 रुपये तक आ रहा है। स्मार्ट मीटर की रीडिंग गलत ली जा रही है और शिकायतों पर बिजली कंपनी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर बहाल करने की मांग की है। वहीं कंपनी के अधिकारी बिल की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं।

रायपुर और उससे लगे डूंडा, सेजबहार, दतरेंगा, काठाडीह, माना कैंप समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं का बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि कुछ महीने पहले तक अधिकतम पांच सौ से सात सौ रुपये बिल आता था। जब से स्मार्ट मीटर लगा है, चार गुना बिल आ रहा है। जितनी बिजली खर्च नहीं होती, उससे कहीं ज्यादा बिल आने से सभी परेशान हैं (electricity billing error)। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्मार्ट मीटर हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

अंबिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग समेत अन्य शहरों से भी बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पुराने मीटर ही ठीक थे। सरकार को स्मार्ट मीटर हटाकर राहत देना चाहिए। हालत यही रहे तो मध्यम वर्ग परिवारों के सामने रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायतों पर सुनवाई के बजाय अधिकारी-कर्मचारी उपभोक्ताओं को ही दोषी ठहरा रहे हैं। तकनीकी खामियों जैसे सर्वर एरर और गलत रीडिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं।

ऑनलाइन और फिजिकल बिल में बड़ा अंतर

बिजली बिल भेजने में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों द्वारा जहां फिजिकल बिल कम रुपए का दिया जा रहा है, वहीं ऑनलाइन एप में वही बिल कई गुना ज्यादा दिख रहा है। कई उपभोक्ताओं को अक्टूबर में 40-50 रुपये का फिजिकल बिल मिला, लेकिन एप में शून्य या अधिक राशि दिखाई दे रही है। भुगतान के बाद भी एप में बकाया राशि दर्ज हो रही है। ऐसे कई मामले रोज सामने आ रहे हैं।

मकान मालिकों ने बढ़ाया किराएदारों पर बोझ

हाफ बिजली योजना का दायरा सीमित होने से लोगों के बिल दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसका असर किराएदारों पर भी पड़ा है। मकान मालिक पहले पांच-छह रुपये प्रति यूनिट ले रहे थे, अब आठ से दस रुपये प्रति यूनिट वसूल रहे हैं। किराएदारों को अक्टूबर से बढ़ा हुआ रेट देने का अल्टीमेटम दिया गया है। 100 यूनिट से अधिक खपत पर पूरी दर से बिल वसूली जा रही है।

छत्‍तीसगढ़ में पीएम आवासों को लेकर बड़ा update : समय सीमा तय, साल भर के भीतर करना होगा पूर्ण
बैज का पलटवार: बीजेपी अपने भवन का नाम ‘नमक-हराम’ कर ले, चौबे को बताया मैच्योर अध्यक्ष
जिले में बड़ा फेरबदल: थोक में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में बदले स्टाफ
Bagbahara Underbridge Waterlogging : बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, आवागमन ठप
बिलासपुर: पेट दर्द में लगाया गया अबॉर्शन का इंजेक्शन, महिला का हुआ गर्भपात, परिजनों का हंगामा..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग (Date Tax Evasion)…

Tankram Verma
Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप

नगरी में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा के…

Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा
Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी…

Raipur Family Death Case  : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
Raipur Family Death Case  : पांच मौतों के पीछे सट्टेबाजी का कर्ज! SIT जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार…

Parenting Workshop
Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

धमतरी में बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकार और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?