CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electricity Tariff Hike : महंगी बिजली पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी घेराव, बिजली विभाग कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन

Electricity Tariff Hike : महंगी बिजली पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी घेराव, बिजली विभाग कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share
Electricity Tariff Hike
Electricity Tariff Hike

सीजी भास्कर, 17 जून :  छत्तीसगढ़ में बिजली दर वृद्धि (Electricity Tariff Hike) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस ने बढ़ी हुई बिजली दरों को जनविरोधी बताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराने की भी तैयारी की गई है।

Contents
  • सभी जिलों में प्रदर्शन, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
  • कल होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • कांग्रेस बोली- जनता, व्यापारियों और किसानों पर बढ़ेगा बोझ
  • जानिए कितनी बढ़ी हैं बिजली दरें
  • आयोग का दावा- अधिकांश उपभोक्ताओं पर असर सीमित

सभी जिलों में प्रदर्शन, कांग्रेस ने झोंकी ताकत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला मुख्यालयों, शहरों और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद प्रत्याशी, मोर्चा संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि बिजली दर वृद्धि (Electricity Tariff Hike) का असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ेगा, इसलिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगी।

कल होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस ने आंदोलन को दो चरणों में संचालित करने की घोषणा की है। पहले चरण में बिजली विभाग कार्यालयों का घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में 18 जून को जिला स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी बिजली दर वृद्धि के खिलाफ अपना विस्तृत पक्ष जनता के सामने रखेगी।

कांग्रेस बोली- जनता, व्यापारियों और किसानों पर बढ़ेगा बोझ

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। पार्टी का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब बिजली बिल का अतिरिक्त भार पड़ने वाला है। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

जानिए कितनी बढ़ी हैं बिजली दरें

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी प्रदान की है। आयोग के निर्णय के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि की गई है। वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी लागू की गई है।

इसके अलावा कृषि पंपों की बिजली दरों में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि स्वीकृत की गई है। हालांकि आयोग ने बिजली कंपनी द्वारा प्रस्तावित लगभग 24 प्रतिशत वृद्धि को स्वीकार नहीं किया और औसतन 6.23 प्रतिशत बढ़ोतरी को ही मंजूरी दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

आयोग का दावा- अधिकांश उपभोक्ताओं पर असर सीमित

CSERC के सचिव सूर्य प्रकाश शुक्ला के अनुसार औसतन 40 से 42 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के निचले स्लैब में 30 पैसे और ऊपरी स्लैब में 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई है।

आयोग का दावा है कि बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की छूट मिलती रहेगी। प्रदेश के लगभग 70 से 75 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता इसी श्रेणी में आते हैं, इसलिए उन पर नई दरों का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा। आयोग के अनुसार बिजली वितरण कंपनी को एक यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7.13 रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि वर्तमान दरों के आधार पर उसे प्रति यूनिट 6.71 रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

खरगे का पीएम पर हमला: “सबको मिट्टी में मिलाकर खुद ज़िंदा रहना चाहते हैं”
गुजरात से राज्यसभा सदस्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा राज्यसभा में बनाए गए नेता सदन, लेंगे पीयूष गोयल की जगह
Bihar Election Congress Strategy : बिहार चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
Karnataka Politics :  4 दिन में दूसरी बार सजी ब्रेकफास्ट टेबल, सिर्फ दिखावा या सचमुच सब ठीक…!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाई कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?