CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free Bicycle Distribution एवं छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी 81 छात्राओं को शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं। इसके बाद छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Contents
  • सरस्वती साइकिल योजना की सराहना Free Bicycle Distribution 
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • जनपद सदस्य ने बताया मतदान का महत्व
  • विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सीख

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution

यह भी पढ़ें : Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सरस्वती साइकिल योजना की सराहना Free Bicycle Distribution 

कार्यक्रम में सरपंच नागेंद्र बोरझा ने अपने संबोधन में शासन की सरस्वती साइकिल योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं।

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

विद्यालय की प्राचार्य अनिभा अग्रवाल ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।

इस दौरान शाला नायक मोनेश कुमार सिन्हा, उपनायक तनु चौबे, सांस्कृतिक सचिव योगमाया, अनुशासन सचिव दामिनी सहित क्रीड़ा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य पदों पर निर्वाचित छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें : IBPS Clerk Recruitment 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 11,403 पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

जनपद सदस्य ने बताया मतदान का महत्व

जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई ने अपने संबोधन में निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी।

वहीं पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष जन्मेजय साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमों का पालन करने की सीख दी।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सीख

एसएमडीसी अध्यक्ष कृष्ण नाथ गोसाई ने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए नियमित अध्ययन और अनुशासन सबसे जरूरी है।

कार्यक्रम में पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष जन्मेजय साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, गिरवर भंडारी, सुलोचना साहू, महेश साहू, फूलचंद साहू, पारस साहू, उपसरपंच हरीश साहू, मनोरमा साहू, संगीता साहू, रेखा साहू, उत्तम साहू, राजू नेताम, डीकेश्वर सिन्हा, शैलेंद्र सिंह सहित विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं :  Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्टर – रिजवान मेमन

CG News : छात्राओं की गलती बस इतनी कि शिक्षकों की मांग करने गई थीं, DEO की धमकी -“जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आ जाएगा”
शराब तस्करी पर बकावंड पुलिस का शिकंजा: 106 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Good News : “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा” के पहले ही दिन 4 हजार 241 आवेदनों का मौके पर निराकरण, नगरीय निकायों में आज से शुरू हुए शिविरों में मिले कुल 7 हजार 757 आवेदन
BJP Bhilai Breaking : भिलाई जिला कार्यकारिणी की सूची पर प्रदेश संगठन की मुहर, 32 लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी
Congress Organization Creation Drive: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस का बड़ा कदम, यूपी और नागालैंड में छत्तीसगढ़ नेताओं को अहम भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार

 Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : सूने मकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, नागपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर गलाकर मिटाई पहचान

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : राजनांदगांव पुलिस ने…

BPSC TRE 4 Recruitment
BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

BPSC TRE 4 Recruitment का इंतजार कर रहे…

Nasha Mukt Yuva Abhiyan
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल

आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री…

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?