CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bridge Course : शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे, तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

Bridge Course : शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे, तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Bridge Course
Bridge Course

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शिक्षा से दूर हो चुके बच्चों (Bridge Course ) को दोबारा स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिले के सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के करीब 1200 शाला त्यागी (ड्रॉपआउट) और अप्रवेशी बच्चों को आवासीय पोर्टा केबिनों में प्रवेश दिलाकर शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

Contents
  • घर-घर सर्वे से हुई बच्चों की पहचान
  • खेल-गतिविधियों से स्कूल के माहौल में ढाल रहे बच्चे
  • 90 दिन का चलेगा Bridge Course
  • मूल्यांकन के बाद तय होगी कक्षा
  • उपस्थिति और गुणवत्ता पर विशेष फोकस

घर-घर सर्वे से हुई बच्चों की पहचान

अप्रवेशी और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे कराया गया। इसके बाद 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे के निर्देशन में शिक्षा विभाग बच्चों के लिए विशेष शिक्षण व्यवस्था तैयार कर रहा है।

​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के 'ब्रिज कोर्स' से तय होगी कक्षा

खेल-गतिविधियों से स्कूल के माहौल में ढाल रहे बच्चे

लंबे समय से पढ़ाई से दूर रहे बच्चों को सीधे कक्षा में शामिल करने के बजाय पहले स्कूल के वातावरण से परिचित कराया जा रहा है। इसके लिए खेलकूद, चित्रकला, नृत्य, टीवी कार्यक्रम और शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं, ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े और वे आसानी से शिक्षा व्यवस्था से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण कार्यों को सराहा, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात

90 दिन का चलेगा Bridge Course

बच्चों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने और उनकी बुनियादी भाषा एवं गणित की समझ मजबूत करने के लिए 90 दिनों का विशेष ब्रिज कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को उनकी वर्तमान शैक्षणिक स्थिति के अनुसार पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Krishak Unnati Yojana : धान बोनस से किसानों को मिली नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ा कृषि मशीनीकरण

मूल्यांकन के बाद तय होगी कक्षा

ब्रिज कोर्स पूरा होने के बाद बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा और सीखने की क्षमता के आधार पर बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार उचित कक्षा में नियमित प्रवेश दिया जाएगा।

उपस्थिति और गुणवत्ता पर विशेष फोकस

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्षों बाद बड़ी संख्या में बच्चे दोबारा पढ़ाई से जुड़ रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन बच्चों को बेहतर माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के 'ब्रिज कोर्स' से तय होगी कक्षा

जिला पंचायत बीजापुर के सीईओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों डीईओ, डीएमसी, बीईओ, बीआरसी और संकुल समन्वयकों की बैठक लेकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अध्यापन की गुणवत्ता और भोजन व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने कहा गया है।

यह भी पढ़ें : Naxal Violence Relief : नक्सली हिंसा पीड़ित 11 परिवारों को 55 लाख की सहायता

Rajasthan ganja smugglers arrested in Raipur : बस स्टैंड पर गांजा बेचने पहुंचे, पुलिस द्वारा 4 लाख का माल जब्त
LPG e-KYC: 7 सितंबर तक आखिरी मौका, नहीं कराया तो घरेलू सिलेंडर मिलना होगा बंद
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती
Raipur IPL betting : कार में बैठकर IPL सट्टा चला रहे 4 बुकी गिरफ्तार
बिलासपुर: नक्शे के खिलाफ बना तीन मंजिला निर्माण गिराया गया, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?