CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share
Mungeli Red Alert
Mungeli Red Alert

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।  मौसम विभाग की ओर से आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान मुंगेली जिले में बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार 18 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया। आदेश के चलते जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। (Mungeli Red Alert)

कलेक्टर कुंदन कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी आदेश में कहा है कि जिले में संभावित अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बाढ़, मनियारी एवं शिवनाथ नदियों के जलस्तर में वृद्धि, राजीव गांधी खुड़िया जलाशय में भारी जल आवक तथा शहरी क्षेत्रों में व्यापक जलभराव की आशंका है। ऐसी स्थिति में जनजीवन प्रभावित होने, संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा मानव एवं पशु जीवन पर खतरा उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें : आंधी-बारिश से बिलासपुर बेहाल, जलभराव और बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित

Mungeli Red Alert
Mungeli Red Alert : कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

यह भी पढ़ें : Bilaspur waterlogging : बारिश बनी आफत, 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

कलेक्टर के आदेश (Mungeli Red Alert) के अनुसार आज शनिवार को जिले के सभी सरकारी, निजी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं स्थगित करते हुए अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी बंद है। हालांकि विद्यालयों के संस्था प्रमुख, प्राचार्य, शिक्षक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालय की संपत्ति, अभिलेख एवं आवश्यक संसाधनों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय भवनों को अस्थायी राहत शिविर के रूप में उपयोग के लिए तैयार रखने को कहा गया।

कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने भी अलग से आदेश जारी कर सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश का पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश में कहा गया कि अत्यधिक वर्षा और संभावित जलभराव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी एल पी डाहिरे ने विशेष रूप से ऐसे विद्यालयों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए, जहां भवनों में सीपेज अथवा सिलन की समस्या है। ऐसे विद्यालयों में सभी शासकीय दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण अभिलेख सुरक्षित रखने तथा भवनों की स्थिति की जानकारी तत्काल जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश (Mungeli Red Alert) भी जारी किए गए।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा जिला प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर सतत निगरानी बनाए रखने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Record Rainfall : 93 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 16 इंच पानी से जनजीवन ठप

Congress gheraoes corporation office over water crisis : सूखे बोरवेल, टैंकर नदारद, लोग दूर से ला रहे पानी
रायपुर में मेयर-पार्षद शपथग्रहण..मीनल चौबे ने ली शपथ:पार्षद अर्जुमन ढेबर और पूर्व मेयर एजाज ढेबर नहीं पहुंचे
Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर : आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, पंचायत विभाग ने जारी किया आदेश
रामावतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी को नहीं मिली राहत, 23 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव (Chhattisgarh Board…

Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

बस्तर एडवेंचर टूरिज्म (Bastar Adventure Tourism) को बढ़ावा…

Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (Scholarship Incentive Scheme…

Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव
Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव

कृषक उन्नति योजना के तहत अदरक की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?