CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की, 23 के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार

Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की, 23 के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार

By Newsdesk Admin
21/06/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

सीजी भास्कर, 21 जून :  छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग  (Chhattisgarh Weather Alert) ने प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और 23 जून के बाद इसके प्रदेश के शेष हिस्सों में भी सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच सक्ती जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक 11 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

Contents
  • अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मौसम
  • सक्ती में बिजली गिरने से छात्रा की मौत
  • प्रदेश में बढ़ रहे मौसम जनित हादसे
  • रायपुर में भी बारिश के संकेत
  • लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Alert)  के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। आगामी दिनों में भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

सक्ती में बिजली गिरने से छात्रा की मौत

मौसम के बीच सक्ती जिले के ग्राम अंडा से दुखद खबर सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्रा दीप्ति चंद्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्रदेश में बढ़ रहे मौसम जनित हादसे

हाल के दिनों में प्रदेश में खराब मौसम के कारण कई हादसे सामने आए हैं। रायगढ़ जिले में तेज बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। लगातार बदलते मौसम और आकाशीय बिजली की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

रायपुर में भी बारिश के संकेत

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में शनिवार को रायपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। गरज-चमक के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित भवनों में शरण लें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
Western Disturbance Alert: उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
Weather Update : बादल छाएंगे पर बरसेंगे नहीं! दिल्ली में 5 दिन सूखा, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
Average Rainfall in CG : छत्तीसगढ़ में अब तक 291.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बेमेतरा में सबसे कम बारिश, यहां सबसे ज्यादा
Cold Wave Chhattisgarh : हवा बदलेगी दिशा, 15 जनवरी के बाद फिर कांपाएगी कड़ाके की ठंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?