CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Youth Death Case : गर्लफ्रेंड के घर की छत पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

Durg Youth Death Case : गर्लफ्रेंड के घर की छत पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

By Newsdesk Admin
12/08/2026
Share
Durg Youth Death Case
Durg Youth Death Case

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गर्लफ्रेंड के घर की छत पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सोमवार रात दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक, विवाद के दौरान गर्लफ्रेंड ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक गुस्से में घर की छत पर चला गया। (Durg Youth Death Case)

Contents
  • शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद : Durg Youth Death Case
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट

कुछ देर बाद गर्लफ्रेंड उसे देखने छत पर पहुंची तो वह बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसने युवक को होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें : Bhilai AI Engineer Death : गुरुग्राम में संदिग्ध मौत, युवती की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Durg Youth Death Case
Durg Youth Death Case :  गर्लफ्रेंड के घर की छत पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

 

शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद : Durg Youth Death Case

जानकारी के मुताबिक सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर पर अंजलीना के अलावा रायगढ़ की रहने वाली उसकी सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थीं। सभी ने रात में साथ बैठकर शराब पी।

इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद उसने उसे थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद सिद्धांत छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना ने उसे वहां बेसुध हालत में देखा।

अंजलीना और घर में मौजूद अन्य लोग सिद्धांत को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : Korba pond remains a mystery : युवक की संदिग्ध मौत की जांच जारी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट

घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने घटना के समय घर पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सिद्धांत किस परिस्थिति में छत पर बेसुध हुआ और उसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..

Transfer Breaking Chhattisgarh : एक्शन में छत्तीसगढ़ के लेडी सिंघम , थाना प्रभारी लाइन अटैच, कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन
Collector Mayank Chaturvedi Orders : कार्यों में लेट-लतीफी को लेकर बिफरे कलेक्टर साहब….बैठक में 9 ठेकेदार के टेंडर निरस्त, ब्लैकलिस्ट भी होंगे…!
Yuva Samvad :  मुंगेली में युवा संवाद कार्यक्रम, राकेश साहू ने युवाओं को किया प्रेरित
Suhela Police : नवरात्रि में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर, सुहेला में 9 आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Inflation Repo Rate : प्याज के दाम करीब दोगुने, अल नीनो का खतरा बढ़ा; क्या दिसंबर में फिर महंगा होगा कर्ज?

India Inflation Repo Rate : RBI रेपो रेट…

Deepak Tandon Fraud Case
Deepak Tandon Fraud Case : रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर 56 लाख की ठगी का आरोप, जमीन और फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर दर्ज हुई FIR

Deepak Tandon Fraud Case : रायपुर के होटल…

Bilaspur Road Accidents
Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

Bilaspur Road Accidents : शिकायत के आधार पर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 12.3 डिग्री तक गिरा; अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क

Chhattisgarh Weather : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले…

Tragic accident in Surguja
Tragic accident in Surguja : गड्ढे में डूबने से 2 ग्रामीणों की मौत, सुबह पानी में तैरते मिले शव

Tragic accident in Surguja : बताया जा रहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?