CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मॉल के वॉशरूम में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत

मॉल के वॉशरूम में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। कभी-कभार प्रेमी जोड़े पागलपन में ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि वो सब उन्हीं पर भारी पड़ जाता है।

Contents
  • प्रेमी बोला- झूठे आरोप लगाए
  • कर्मचारियों ने लगाया आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े ने कुछ ऐसा ही किया। दोनों घूमने के लिए मॉल गए। तभी प्रेमिका को पेट में दर्द हुआ तो वो वॉशरूम चली गई। पीछे से उसका बॉयफ्रेंड भी गया।

मॉल के कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों अंदर अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसलिए मॉल के कर्मचारी बॉयफ्रेंड को पकड़ कर बाहर लाए।

आरोप है कि गलती मानने के बजाय बॉयफ्रेंड उल्टा मॉल के कर्मचारियों से ही भिड़ गया। कर्मचारियों ने फिर पुलिस को बुलाया। बाद में प्रेमी जोड़े को थाने ले जाया गया। यहां फिर दोनों के परिवारों को भी बुलाया गया। 

दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर दोनों को छोड़ा।

जानकारी के मुताबिक, मामला मोतीझील स्थित एक मॉल का है। यहां मॉल के अंदर वाशरूम में अश्लील हरकत करने के आरोप में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े को कर्मियों ने पकड़ा। दोनों सदर थाना के शेरपुर इलाके के रहने वाले हैं।

प्रेमी अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड स्थित एक मॉल में काम करता है, जबकि प्रेमिका 12वीं की छात्रा है।

दोनों मोतीझील स्थित मार्केट में किताब खरीदने के बाद मॉल में घूमने गए थे।

प्रेमी बोला- झूठे आरोप लगाए

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमने के दौरान प्रेमिका के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह वाशरूम में गई। ज्यादा दर्द होने के कारण वह भी वाशरूम में घुस गया।

इसी बीच कर्मियों ने गलत आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया और नगर थानेदार को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं। दोनों का घर एक ही गांव में आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

कर्मचारियों ने लगाया आरोप

वहीं, मॉल के कर्मियों ने पुलिस को बताया- दोनों वाशरूम में अश्लील हरकत कर रहे थे। पूछने पर प्रेमी उनसे ही उलझ गया।

मौके पर जुटे अन्य कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।

नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया- प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाने पर बुलाया गया था। दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

पाकिस्तानी फौज बौखलाई, LoC पर लगातार फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया दोगुना जवाब..
डेढ़ साल जेल में रहने के बाद बाहर आएंगी 540 करोड़ के करप्शन की आरोपी Suspend अफसर सौम्या चौरसिया, कड़े शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला व मनी लांड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत
Stepfather Killed Child : दिल दहला देने वाली घटना – सौतेले पिता की पिटाई से छह साल के मासूम की मौत, आरोपी फरार
रायपुर का 2 हजार करोड़ का बजट कल होगा पेश: मेयर मीनल करेंगी घोषणा, पार्षदों के मोबाइल पर रहेगा बैन…
Durg Breaking : शेयर ट्रेडिंग TIPS के फेर में फंसा दुर्ग का सौरभ, गंवाए करीब 15 लाख रूपये, रिपोर्ट पर मोहन नगर थाने में FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?