CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indagaon : छग के इस गांव में 16 लोगों द्वारा खुदकुशी का प्रयास, 3 की मौत, कारण जानने पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Indagaon : छग के इस गांव में 16 लोगों द्वारा खुदकुशी का प्रयास, 3 की मौत, कारण जानने पहुंची विशेषज्ञों की टीम

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share
Indagaon
Indagaon

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव (Indagaon) में हाल के दिनों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।

रायपुर से आई छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने रविवार को गांव पहुंचकर पांच घंटे तक गहन जांच की। इस टीम में मनोरोग विशेषज्ञ, महामारी विभाग के डॉक्टर और सामाजिक व्यवहार के जानकार शामिल थे।

टीम ने आत्महत्या करने वाले परिवारों और गांव (Indagaon) के अन्य लोगों से बातचीत कर संभावित कारणों को समझने का प्रयास किया। टीम प्रमुख डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे की लत, घरेलू तनाव और बेरोजगारी के चलते मानसिक अवसाद जैसे कारण सामने आ रहे हैं।

वहीं, विशेषज्ञ राजेंद्र बीनकर ने बताया कि युवाओं में बढ़ती निराशा और सामाजिक संवाद की कमी इस स्थिति को और गंभीर बना रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने के केवल 20 दिनों में इंदागांव में आत्महत्या के 16 प्रयास हुए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गांव (Indagaon) में कच्ची शराब बनाने के लिए धतूरा, यूरिया और तंबाकू पत्तों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इसकी मादकता अत्यधिक बढ़ रही है।

इसे रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने महिला वाहिनी गठित कर अवैध शराब पर नियंत्रण की पहल शुरू की है।

विशेषज्ञों की टीम अपनी अंतिम रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सके।

Weather Chhattisgarh : तीन दिन बढे़गा तापमान, फिर ठंड बढ़ेगी, सरगुजा-बिलासपुर में शीतलहर की चेतावनी
Summer Urad Farming : ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती से बदली किसानों की तस्वीर
Grok Misuse Case : Grok विवाद पर X का यू-टर्न, नियमों के उल्लंघन की मानी चूक, सैकड़ों अकाउंट हटाए गए
IRCTC Website : रेलवे की असली परेशानी क्या है, क्या नई टिकट व्यवस्था बदल पाएगी तस्वीर
मरती हुई मां के साथ बेटी ने किया ऐसा काम, सुनकर भड़क गए लोग, एक VIDEO ने खोली पोल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?