CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stock Market: टैरिफ के खौफ से उबरा शेयर बाजार, अब रिकवरी मोड में, सेंसेक्स-निफ्टी भागे

Stock Market: टैरिफ के खौफ से उबरा शेयर बाजार, अब रिकवरी मोड में, सेंसेक्स-निफ्टी भागे

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (Stock Market India) ट्रंप टैरिफ के खौफ से मंगलवार को उबरते हुए रिकवरी मोड में नजर आया. सोमवार की बड़ी गिरावट झेलने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) मार्केट ओपन होते ही 1200 अंक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 350 अंक की जोरदार उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की, हालांकि ये शुरुआती तेजी कारोबार आगे बढ़ने के दौरान कुछ कम होती नजर आई. इस बीच Tata Steel, Tata Motors से लेकर Adani Ports तक के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे.

सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार रिकवरी
शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 73,137.90 की तुलना में उछलकर 74,013.73 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में उछलकर 74,265.25 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार करता नजर आया. एनएसई के निफ्टी (NSE Nifty) की बात करें, तो ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,161.60 के लेवल से चढ़कर 22,446.75 पर खुला और कुछ ही मिनटों में ये 22,577.55 के लेवल पर पहुंच गया.

हालांकि, बाजार में शुरुआती तेजी घंटेभर के कारोबार के बाद कुछ धीमी पड़ती नजर आने लगी. सुबह 10.15 बजे पर बीएसई का सेंसेक्स 641 अंक की तेजी के साथ 73,791 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी शुरुआती तेजी से फिसलकर 222 अंकों की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया.

TATA समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल
शेयर बाजार में तेजी के बीच लार्जकैप कैटेगरी के 10 शेयरों में तूफानी तेजी आई. इनमें Titan (5.01%), Adani Ports (3.64%), Bajaj Finserve (3.05%), Tata Steel, (3.02%), Axis Bank (3%), Tata Motors (3.24%), SBI (2.79%), Zomato (2.22%), IndusInd Bank(2.06%), Reliance (1.20%) की उछाल के साथ कारोबार करते दिखे.

इनके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Policy Bazar Share (5.32%), Godrej Properties Share (5.13%), Dixon Share (4.72%), Mazgaon Dock Share (4.47%), IREDA Share (4.14%), Emcure Pharma Share (3.90%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, तो वहीं स्मॉलकैप शेयरों में KDDL Share 9.31%, जबकि BuleJet Share 7.63% चढ़कर कारोबार कर रहा था.

मिल रहे थे पॉजिटिव ग्लोबल संकेत
सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे. जी हां जापान और हांगकांग के शेयर बाजारों तूफानी तेजी देखने को मिल रही थी, तो वहीं Gift Nifty भी शुरुआती कारोबारी में करीब 400 अंकों की उछाल के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था. जापान के निक्केई (Japan Nikkei) में जबरदस्त 7% की उछाल देखने को मिली. Hongkong HangSang Index भी करीब 3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

कल शेयर बाजार हुआ था धड़ाम
भारतीय शेयर मार्केट (Share Market India) में बीते कारोबारी दिन सोमवार को कत्लेआम मचा हुआ था. मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी नजर आए थे. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,364.69 की तुलना में फिसलकर 71,449 के लेवल पर खुला था और कुछ ही देर में 71,425 के स्तर तक टूट गया था. हालांकि, अंत में कुछ रिकवरी देखने को मिली, फिर भी BSE Sensex 2226.79 अंक या 2.95 फीसदी गिरकर 73,137.90 के लेवल पर क्लोज हुआ.

सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद 22,904 की तुलना में गिरकर 21,758 पर कारोबार की शुरू किया और ये कारोबार के दौरान करीब 1000 अंक फिसलकर 21,743 तक आ पहुंचा. अंत में NSE Nifty में भी कुछ सुधार हुआ और ये 742.85 अंक या 3.24 फीसदी की गिरावट लेकर 22,161.60 के लेवल पर क्लोज हुआ.

औरंगजेब विवाद में कूदे शायर मुन्नवर राणा के बेटे, बोले- वो इतना खराब नहीं था, जितना दिखाया गया
कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश
AI से रोजगार जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, EV नीति पर सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
स्मार्ट मीटर बने लोगों के लिए मुसीबत! ₹200 की जगह ₹15,000 तक पहुंचा बिजली बिल, पूरे MP में हंगामा
राजीव शुक्ला बने BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, रॉजर बिन्नी देंगे इस्तीफा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?