CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शर्मनाक..! खाद्य मंत्री के जिले में गरीबों को दिया जा रहा मिट्टी-नमक वाला राशन, जांच के आदेश

शर्मनाक..! खाद्य मंत्री के जिले में गरीबों को दिया जा रहा मिट्टी-नमक वाला राशन, जांच के आदेश

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून। उत्तर प्रदेश के अमेठी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां गरीबों को दिए जाने वाले राशन में कई किलो नमक और मिट्टी निकलने का मामला सामने आया है।

खाद्य रसद और प्रभारी मंत्री के राशन की बोरी में मिट्टी और नमक निकलने से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने विपणन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये मामला गौरीगंज तहसील क्षेत्र के दरपीपुर गांव का है, जहां कोटेदार लक्ष्मी नारायण शुक्ला के यहां तीन दिन पहले गरीबों को राशन बांटने के लिए आया हुआ था। लेकिन जैसे ही कोटेदार ने लोगों को राशन बांटने के लिए बोरी को खोला। उसमें से नमक और मिट्टी भारी मात्रा में निकलने लगी, जिसके बाद एक बोरी में लगभग 10 किलो से ज्यादा नमक और मिट्टी निकलने लगी।

कोटेदार ने अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी देकर राशन बांटना बंद कर दिया। राशन की दुकान पर बोरियों में नमक और मिट्टी निकलने का मामला कई और गांव से भी सामने आया है।

अमेठी तहसील के अंतर्गत आने वाले ठेंगहा, तारापुर, बनबीरपुर खौपुर समेत कई गांव में जब कोटेदारों ने राशन बांटना करना शुरू किया। उस बोरी से मिट्टी और नमक निकलने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अधिकारियों ने मामले पर क्या कहा?

वहीं इस पूरे मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर देवी दयाल शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले इन्हौना एफसीआई गोदाम से ये राशन आया था, जिसे बांटने के लिए कोटेदारों को भेजा गया था।

लेकिन बोरी में मिट्टी और नमक मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की जा रही है। मिट्टी और नमक निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया और इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
‘आतंकियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे, लेंगे सख्त और निर्णायक कदम’, PM मोदी का बड़ा ऐलान
फील्ड प्रैक्टिकल से पहले प्रगणकों को तहसीलदार ने दी राहत सामग्री, लौटने पर कराया नींबू शरबत का इंतजाम
गुरूजन ही हम सभी के भविष्य को देते हैं आकार – MLA रिकेश, कैंप क्षेत्र की 47 स्कूलों के 550 शिक्षकों का हुआ सम्मान
‘ट्रंप ने तिजारत की धौंस दिखा दी’, बोले मनोझ झा- हमें इसका प्रतिकार करना चाहिए
Bhilai Breaking : पुरानी भिलाई थाने के TI को SSP ने किया लाइन अटैच, जुआ सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण में लापरवाही पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?