सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 30 अक्टूबर को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। वे महेश कॉलोनी से महेश चौक तक करीब एक किलोमीटर पैदल चलेंगे। (JP Nadda Durg Visit)
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा: ‘न्याय पथ’ पर निकलेगी भीड़, 21 को घेराव की चेतावनी…
वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक रिकेश सेन समेत अन्य नेता रहे मौजूद : JP Nadda Durg Visit
पदयात्रा दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में सभा के बाद शुरू होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर

मतदाता सूची में पारदर्शिता और सही जानकारी पहुंचाने पर भाजपा का जोर
सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची (JP Nadda Durg Visit) का सही और अद्यतन होना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से SIR से जुड़ी सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
वहीं, विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और सूची पारदर्शी होनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने पदयात्रा के जरिए लोगों को SIR की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक करने की बात कही।
यह भी पढ़ें : Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर
ख़बरें और भी हैं :Nakti Nyay Padyatra : नकटी के 85 बेघर परिवारों के लिए कांग्रेस की 13 किमी न्याय पदयात्रा



