सीजी भास्कर, 13 नवम्बर । भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.547 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह इसमें 2.691 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। (India Forex Reserves Rise)
यह भी पढ़ें : इजरायल-ईरान जंग से भारत पर बढ़ा खतरा! तेल की कीमतें 10 डॉलर उछलीं, आपकी जेब पर सीधा असर
सोने के भंडार में 2.205 अरब डॉलर का उछाल : India Forex Reserves Rise
इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह सोने के भंडार में हुई तेजी रही। आरबीआई के अनुसार, फॉरेन करेंसी असेट्स भी 232 मिलियन डॉलर बढ़कर 591.350 अरब डॉलर हो गईं। वहीं, भारत का गोल्ड रिजर्व 2.205 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 104.796 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, सोचिए…क्यों केंद्रीय बैंक गोल्ड पर लगा रहे हैं दांव..?

IMF के विशेष आहरण अधिकार यानी SDR में भी इजाफा
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF से मिलने वाले विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 52 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.610 अरब डॉलर हो गया। वहीं, IMF में भारत की रिजर्व पोजीशन भी 1 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.791 अरब डॉलर दर्ज की गई।
RBI के ताजा आंकड़ों से फॉरेक्स रिजर्व में सुधार के संकेत
बता दें कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 785.706 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। उस दौरान बैंकों को विशेष स्वैप सुविधा के जरिए विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जमा राशि जुटाने का मौका (India Forex Reserves Rise) मिला था। इसके तहत बैंकों ने रिकॉर्ड 133 अरब डॉलर जुटाए थे। हालांकि, इसके बाद विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। अब ताजा आंकड़ों में आई बढ़ोतरी से इस गिरावट पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है।
यह भी पढ़ें : एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, सोचिए…क्यों केंद्रीय बैंक गोल्ड पर लगा रहे हैं दांव..?
ख़बरें और भी हैं :Huge gold reserves found in Chhattisgarh : बाघमारा में दो साल के भीतर शुरू होगा सोने का खनन



