CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jaishankar in London: लंदन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, जयशंकर की कार रोकने की कोशिश, तिरंगा फाड़ा

Jaishankar in London: लंदन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, जयशंकर की कार रोकने की कोशिश, तिरंगा फाड़ा

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय लंदन में हैं. उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया. लेकिन इस कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े. वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत का उदय और विश्व में भूमिका पर एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर, रेसिप्रोकेल टैरिफ और ट्रंप की नीतियों पर खुलकर बात की.लेकिन इस कार्यक्रम के बाद वह जैसे ही बिल्डिंग से बाहर निकले.

वहां खालिस्तानी झंडे लेकर मौजूद समर्थक पहले से ही नारेबाजी कर रहे थे. जैसे ही जयशंकर अपनी कार की तरफ बढ़े. एक खालिस्तानी प्रदर्शन ने भागकर उनकी कार का रास्ता रोक लिया. इस दौरान खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने तिरंगा फाड़ दिया. इस बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को वहां से हटाया. 

जयशंकर ने क्या-क्या कहा?

लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित कार्यक्रम मे जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से जो हिस्सा (POK) चुराया है, अब उसकी वापसी का इंतजार है. उस हिस्से के भारत में शामिल होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से शांति स्थापित हो जाएगी.उन्होंने घाटी में शांति का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में अपनाई गई. इस दौरान एक शख्स ने उनसे कश्मीर के समाधान को लेकर सवाल किया.

इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि कश्मीर में शांति बहाली की प्रक्रिया को तीन चरणों में अंजाम दिया गया. सबसे पहले आर्टिकल 370 हटाया गया. यह पहला कदम था. इसके बाद दूसरा कमद कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि के साथ सामाजिक न्याय को बहाल करना था. वहीं, तीसरा कमद अच्छे वोटिंग प्रतिशत के साथ मतदान कराना था.विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि हम जिस दिन का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जिसे अवैध तौर पर पाकिस्तान ने चुराया है.

जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा.’ब्रिटेन में हैं जयशंकर विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे पर हैं. वह इस दौरे के दौरान सबसे पहले लंदन पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की.

कनाडा में सुरक्षित नहीं भारतीय मूल के नागरिक…! ओटावा में एक भारतीय की चाकू घोंप कर हत्या
Prayagraj Mahakumbh 2025 : ट्रेनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्री अब भी कर रहे सफर, कुम्भ में टूटा ऑक्युपेसी का सारा रिकॉर्ड,  रेल्वे ने झोंकी पूरी ताकत, भीड़ देख सहज ही बोल पड़े लोग – “यह रूकने वाली नहीं”
बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिली NABH मान्यता
अर्चना के बाद अब ज्योति लापता, रायपुर से ली ट्रेन… 3 दिन से पता नहीं
उज्जैन में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, MP जल्द बनेगा विकसित राज्य- CM मोहन यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?