सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर । दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। त्योहारों के बीच मिठाइयों की बढ़ती मांग और बाजार में सप्लाई की कमी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, महज छह दिनों में उत्तर प्रदेश में चीनी के एक्स-मिल रेट करीब 13% और महाराष्ट्र में 17% तक बढ़ गए हैं। (Sugar Price Hike Before Diwali)
यह भी पढ़ें : विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, पहुंचा नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने अरब डॉलर पर पहुंचा

महाराष्ट्र में चीनी का एक्स-मिल रेट 17% तक बढ़ा : Sugar Price Hike Before Diwali
उत्तर प्रदेश में चीनी का भाव 6 अक्टूबर को 4,600 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 12 अक्टूबर तक बढ़कर 5,200 रुपये हो गया। वहीं, महाराष्ट्र में कीमतें बढ़कर करीब 5,100 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें : Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल
त्योहारी मांग और सीमित सप्लाई से बढ़े चीनी के दाम
कीमतों में उछाल की वजह त्योहारी मांग, सीमित सप्लाई और नई चीनी बाजार में आने में हो रही देरी बताई जा रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गन्ने की कटाई में देरी से भी बाजार पर असर पड़ रहा है।
सरकार ने सप्लाई बढ़ाने के लिए अतिरिक्त चीनी जारी करने और 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात को मंजूरी देने जैसे कदम उठाए हैं। इसके बावजूद कीमतों में राहत को लेकर चिंता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती
चीनी की सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए कदम : Sugar Price Hike Before Diwali
इधर, गन्ना किसान भी चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य को 31 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने किसानों की चिंताओं पर विचार करने के लिए उच्च स्तरीय संयुक्त समिति बनाने का फैसला किया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिवाली से पहले चीनी के दामों (Sugar Price Hike Before Diwali) पर लगाम लग पाएगी, या त्योहारों के मौसम में मिठास और महंगी हो जाएगी?
यह भी पढ़ें : Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल
ख़बरें और भी हैं :Diwali Chhath duty: दिवाली-छठ के दौरान 13 दिन तक सभी रहेंगे ऑन ड्यूटी…



