सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। नंदिनी-अहिवारा में नगर पालिका परिषद के मंगल भवन का किराया बढ़ाए जाने को लेकर विरोध शुरू (Mangal Bhawan Rent) हो गया है। किराया 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल ने आपत्ति जताई है। संगठन ने 23 अक्टूबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन सौंपकर फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

मध्यमवर्गीय परिवारों पर बढ़ेगा बोझ Mangal Bhawan Rent
युवा मोर्चा का कहना है कि किराये में सीधे 7 हजार रुपये की बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मंगल भवन का उपयोग शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। ऐसे में इसकी दरें आम लोगों की पहुंच में होनी चाहिए।
पुराना किराया बहाल करने की मांग
संगठन ने पूर्व निर्धारित 5 हजार रुपये का किराया बहाल करने या जनहित में उचित दर तय करने की मांग की है। साथ ही किराया वृद्धि के आदेश और नगर पालिका परिषद के निर्णय की प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

नगर पालिका के फैसले पर नजर
इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शेखर साहू, महामंत्री साहिल खान, उपाध्यक्ष निखिल सेन, समाजसेवक आदित्य यादव, मंत्री लोमेश साहू, प्रवक्ता गुलशन रजक और सोशल मीडिया प्रभारी निलेश कश्यप मौजूद (Mangal Bhawan Rent) रहे। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन किराया वृद्धि को लेकर क्या निर्णय लेता है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh PWD Inspection : सड़क-पुलों की गुणवत्ता पर सचिव की सख्ती, निर्माण में लापरवाही मिली तो अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किल!
रिपोर्टर – गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



