सीजी भास्कर, बिलासपुर, 26 नवंबर 2026। बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार (Bilaspur Airport Expansion) को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रुख पर नाराजगी जताई है। सरकार ने कोर्ट में कहा कि एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की जरूरत है, लेकिन फिलहाल बजट की उपलब्धता नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार पहले ही एयरपोर्ट के विकास का आश्वासन दे चुकी है, इसलिए अब अपने वादे से पीछे नहीं हट सकती।
सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि एयरलाइन कंपनियां बड़े विमानों के संचालन और नियमित उड़ानें शुरू करने की गारंटी देंगी, तभी एयरपोर्ट के विकास पर विचार किया जाएगा। इस दलील पर कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले किए गए आश्वासनों से सरकार पीछे नहीं हट सकती।
यह भी पढ़ें : Bangladesh Government : शेख हसीना की वापसी रोकने में जुटी बांग्लादेश सरकार, अमेरिका-ब्रिटेन समेत कई देशों से मांगा समर्थन
AAI को सौंपने का सुझाव
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यहां तक कहा कि यदि राज्य सरकार एयरपोर्ट का विकास नहीं करना चाहती तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को सौंपने पर विचार किया जा सकता है। कोर्ट की टिप्पणी से साफ है कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास को लेकर सरकार के पुराने आश्वासनों और मौजूदा रुख के बीच अंतर पर सुनवाई में सवाल उठे हैं। एयरपोर्ट के विस्तार (Bilaspur Airport Development) को लेकर अब राज्य सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा।
103 करोड़ का प्रस्ताव लंबित
याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि रनवे के विस्तार और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए करीब 103 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पिछले पांच महीने से मंत्रालय में लंबित हैं। याचिकाकर्ताओं ने इन प्रस्तावों पर निर्णय नहीं होने का मुद्दा भी उठाया।
यह भी पढ़ें : Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
21 दिसंबर को सुनवाई
हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, दोनों से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी। इस सुनवाई में यह स्पष्ट हो सकता है कि एयरपोर्ट के विस्तार और प्रस्तावित सुविधाओं को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच



