CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

By Newsdesk Admin
26/11/2026
Share
Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सीजी भास्कर, सक्ती, 26 नवंबर 2026। सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 38 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। युवक की मौत (Sakti Missing Youth Death) के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और बिलासपुर-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Contents
  • तीन दिन से थी तलाश
  • पुलिस पर लगाए आरोप
  • 50 लाख मुआवजे की मांग

मृतक की पहचान डोमाडीह गांव निवासी महेश राम केंवट के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महेश 22 नवंबर की रात करीब 9 बजे घर से यह कहकर निकला था कि पड़ोस में एक व्यक्ति की मौत के बाद वह वहां रखवाली करने जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच

 

तीन दिन से थी तलाश

अगली सुबह तक महेश के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसकी पत्नी ने हसौद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान गंगासागर तालाब के किनारे महेश का जैकेट मिला। इसके बाद गांव में चर्चा शुरू हुई कि घटना वाली रात कुछ लोग वहां जुआ खेल रहे थे और इसी दौरान पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची थी।

 

यह भी पढ़ें : Tata Steel Deal : टाटा स्टील डील के बाद APL Apollo का शेयर 33% लुढ़का, ब्रोकरेज ने दिया ₹2,220 का टारगेट

 

पुलिस पर लगाए आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान महेश ने डर के कारण तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कुछ युवकों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, पुलिस पर लगाए गए इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महेश के तालाब में डूबने की आशंका के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। लगातार तलाशी अभियान के बाद 25 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे महेश का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें : Vaibhav Suryavanshi : श्रीलंका A के खिलाफ फिर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 157 दिन पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चर्चा में

 

50 लाख मुआवजे की मांग

युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता कुशल कश्यप ने थाना प्रभारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं, एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने कहा है कि परिजनों की आशंकाओं और ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी। शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

 

यह भी पढ़ें : Ramayana Movie : ‘रामायण’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, बेस्ट वीएफएक्स की टॉप-20 फिल्मों में शामिल

Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर
CISF Jawan Suicide : दुर्ग में CISF जवान ने की आत्महत्या, किडनी की बीमारी से था परेशान, कैंप परिसर में फंदे पर मिला शव
Bhupesh Baghel attacks Amit Shah : बोले- बस्तर में दिया बयान झूठ का पुलिंदा
Double Death : जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
Atal Bihari Vajpayee University MoU : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि: 57 एमओयू और 5 शोधपीठ स्थापित, 100 करोड़ के विकास कार्य जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sakti Missing Youth Death : तालाब में मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

युवक की मौत (Sakti Missing Youth Death) के…

Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच
Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच

धमतरी जिले के नगरी में प्रार्थना सभा के…

Tata Steel Deal
Tata Steel Deal : टाटा स्टील डील के बाद APL Apollo का शेयर 33% लुढ़का, ब्रोकरेज ने दिया ₹2,220 का टारगेट

टाटा स्टील के साथ 28 हजार करोड़ रुपये…

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi : श्रीलंका A के खिलाफ फिर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 157 दिन पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चर्चा में

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल (Vaibhav…

Ramayana Movie
Ramayana Movie : ‘रामायण’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, बेस्ट वीएफएक्स की टॉप-20 फिल्मों में शामिल

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?