सीजी भास्कर, 26 नवंबर। टाटा स्टील के साथ 28 हजार करोड़ रुपये की डील के ऐलान के बाद APL Apollo Tubes के शेयर (Tata Steel Deal) में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दो कारोबारी दिनों में शेयर करीब 33 प्रतिशत टूटकर बुधवार को 1,419 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।

गिरावट के बीच ब्रोकरेज की खरीदने की सलाह Tata Steel Deal
शेयर में भारी गिरावट के बावजूद मोतीलाल ओसवाल ने इस पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने 2,220 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो बुधवार के निचले स्तर से करीब 56 प्रतिशत ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Temperature Drop : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
डील से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता
इस सौदे के तहत APL Apollo Tubes, टाटा स्टील के दो कारोबार (Tata Steel Deal) खरीदेगी। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता 50 लाख टन से बढ़कर 75 लाख टन हो जाएगी। हालांकि, इस अधिग्रहण के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना कंपनी के सामने एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Movie : ‘रामायण’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, बेस्ट वीएफएक्स की टॉप-20 फिल्मों में शामिल
फिलहाल डील के बाद कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव बना (Tata Steel Deal) हुआ है। ब्रोकरेज को भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद है, लेकिन टारगेट प्राइस शेयर में तेजी की गारंटी नहीं है।
खबरें और भी हैं : Vaibhav Suryavanshi : श्रीलंका A के खिलाफ फिर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 157 दिन पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चर्चा में



