सीजी भास्कर, 25 नवंबर। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल (Vaibhav Suryavanshi) में भारतीय टीम का सामना 26 नवंबर को श्रीलंका A से होगा। दोहा में खेले जाने वाले इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खास नजरें रहेंगी।

11 गेंदों में बनाया था विश्व रिकॉर्ड Vaibhav Suryavanshi
वैभव इससे पहले तीन बार श्रीलंका A के खिलाफ खेल चुके हैं। जून 2026 में ट्राई सीरीज के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए थे। उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
यह भी पढ़ें : Raigarh Father Murder Case : रायगढ़ में बेटे ने की पिता की हत्या, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
इसी मैच में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड (Vaibhav Suryavanshi) बनाया था।
157 दिन बाद फिर आमने-सामने
अब करीब 157 दिन बाद वैभव एक बार फिर श्रीलंका A के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। UAE के खिलाफ हालिया रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद उनसे सेमीफाइनल में भी बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Temperature Drop : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
अब देखना होगा कि क्या वैभव एक बार फिर श्रीलंका A के गेंदबाजों के खिलाफ अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाते हैं।
खबरें और भी हैं : Ramayana Movie : ‘रामायण’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, बेस्ट वीएफएक्स की टॉप-20 फिल्मों में शामिल



