सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । कोरिया जिले के ग्राम टेंगनी में रेलवे द्वारा रेल लाइन पर बने अस्थायी रास्ते को बंद किए जाने के बाद करीब 10 गांवों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण लंबे समय से यहां अंडरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन निर्माण होने से पहले ही रेलवे ने इस रास्ते से आवागमन रोक दिया है। (Koriya Railway Underbridge Protest)
करीब 10 गांवों के ग्रामीणों का आवागमन हुआ प्रभावित :
इसके विरोध (Koriya Railway Underbridge Protest) में ग्रामीण 13 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। रास्ता बंद होने से टेंगनी, खुटनपारा, टेमरी, सांवारांवा, करहियाखांड और नानभान सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। देवगढ़ स्थित धार्मिक स्थल तक पहुंचना भी प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें : नई दिल्ली रेल हादसे के बाद एक्शन, क्राउड मैनेजमेंट को लेकर बनी नई गाइडलाइन

कांग्रेस नेता परेश सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन
बुधवार को कांग्रेस के पटना मंडल अध्यक्ष परेश सिंह कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अंडरब्रिज निर्माण को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत को ज्ञापन सौंपा था।
यह भी पढ़ें : Development Works Vaishali Nagar : वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन ने किए 9.16 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
अंडरब्रिज निर्माण पर रेलवे के फैसले का इंतजार : Koriya Railway Underbridge Protest
फिलहाल ग्रामीणों की मांग पर रेलवे की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ग्रामीण अंडरब्रिज निर्माण और प्राचीन देवालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
ख़बरें और भी हैं :विधायक रिकेश की पहल : भिलाई नगर Railway स्टेशन से सुपेला under ब्रिज तक बनेगी समानांतर सड़क, राज्य शासन ने 7 करोड़ का मंगाया DPR


