CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kharsia Balouda Bazar Rail Line : खरसिया-नया रायपुर-बलौदाबाजार रेल लाइन को मंजूरी, 8741 करोड़ होंगे खर्च

Kharsia Balouda Bazar Rail Line : खरसिया-नया रायपुर-बलौदाबाजार रेल लाइन को मंजूरी, 8741 करोड़ होंगे खर्च

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share
Kharsia Balouda Bazar Rail Line
Kharsia Balouda Bazar Rail Line

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल : केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए 278 किलोमीटर लंबी रेल लाइन (Kharsia Balouda Bazar Rail Line) बिछाने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा मार्ग पर पांचवीं और छठवीं लाइन बिछाने के लिए 8741 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के 15 जिलों से होकर गुजरने वाली रेलवे की चार क्षमता निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जिससे रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब साढ़े 12 सौ किलोमीटर का इजाफा होगा।

शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जब यह जानकारी मीडिया को दी तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन (Kharsia Balouda Bazar Rail Line) के निर्माण से प्रदेश के आठ जिलों को लाभ होगा। नई लाइन के बनने से छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों को फायदा होगा।

खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा मार्ग से बलौदाबाजार जैसे नए क्षेत्रों को सीधे कनेक्शन मिलेगा, जिससे क्षेत्र में सीमेंट संयंत्रों और अन्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसे सामान के परिवहन के लिए आवश्यक है।

रेलवे की क्षमता वृद्धि के चलते हर साल 887.7 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव होगी। इन परियोजनाओं के तहत 19 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से बलौदाबाजार जिले के 34 गांवों और लगभग डेढ़ लाख लोगों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

सुविधाजनक और पर्यावरण को अनुकूल बनाएगा (Kharsia Balouda Bazar Rail Line)

रेलवे, एक पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन साधन के रूप में जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने, देश की डीजल खपत को घटाने, तेल आयात (95 करोड़ लीटर) को कम करने और कार्बन उत्सर्जन (477 करोड़ किलोग्राम) को घटाने में सहायक होगा, जो 19 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।

भारत में मेल एक्सप्रेस ट्रेन नेटवर्क के लिए एक नया 615 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जा रहा है, जो न केवल रेल यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक महत्वपूर्ण लाभ साबित होगा। इस ट्रैक के निर्माण से हर साल 113 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा, जो एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय लाभ है।

नया मार्ग और कम हो जाएगा कंजेशन (Kharsia Balouda Bazar Rail Line)

यह परियोजना छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों जैसे रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, चंपा और बलौदाबाजार के बीच रेलवे लाइनों का निर्माण करेगी। इस विस्तार से राज्य के भीतर रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जो न केवल यात्री परिवहन को बढ़ावा देगा, बल्कि माल परिवहन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह प्रोजेक्ट रेलवे मार्गों की भीड़भाड़ को कम करेगा और नए एक्सप्रेस रूट के निर्माण से छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों तक यात्रा करना और भी सरल और तेज हो जाएगा। इस परियोजना पर लगातार प्रयास कर रहे कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवहन के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, माल परिवहन में तेजी आएगी और लागत में कमी आएगी।

Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन रिहाई नहीं, आय से अधिक संपत्ति केस में रायपुर स्पेशल कोर्ट ने दी राहत
Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी
सरगुजा में विवादों से घिरा शिक्षक, छात्रा के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई
Assault on Naib Tehsildar : कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन की दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?