CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रैक से हटाया मलबा, लेकिन मार्ग नहीं हुआ बहाल : KK रेल लाइन पर हुआ था लैंड स्लाइड, 3 ट्रेनें रद्द और 8 शॉर्ट टर्मिनेट

ट्रैक से हटाया मलबा, लेकिन मार्ग नहीं हुआ बहाल : KK रेल लाइन पर हुआ था लैंड स्लाइड, 3 ट्रेनें रद्द और 8 शॉर्ट टर्मिनेट

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। वाल्टेयर डिवीजन के तहत किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से हुए लैंड स्लाइड का मलबा हटा दिया गया है। ट्रैक से मिट्टी और बोल्डर हटाने के लिए करीब 5 दिनों तक 300 से ज्यादा रेलवे के कर्मचारी जुटे रहे। DRM ने भी निरीक्षण किया। हालांकि, सुरक्षा जांच के बाद ही अब ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

Contents
  • यहां हुआ था लैंड स्लाइड
  • ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
  • मानसून की लगी झड़ी
  • सड़क मार्ग ही सहारा

लैंड स्लाइड की वजह से किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली कुल 11 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि, 8 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई।

रेलवे के अफसरों के मुताबिक, शनिवार तक पूरा मलबा हटा लिया गया है। मार्ग एकदम क्लियर है। हालांकि, ट्रेनों को शुरू करने के लिए थोड़ा समय लगेगा।

यहां हुआ था लैंड स्लाइड

दरअसल, लगातार बारिश की वजह से कोरापुट-किरंदुल लाइन में मल्लीगुड़ा-जड़ती स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ था। जिसकी खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। 5 दिनों तक ट्रैक से मलबा हटाने की प्रक्रिया जारी रही।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

  • राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
  • विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल विशाखापट्टनम ट्रेन विशाखापट्टनम से सिर्फ अरकू तक चलेगी। अरकू से किरंदुल तक ट्रेन रद्द रहेगी।
  • किरंदुल-विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट तक ही चलेगी। यहां से किरंदुल के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
  • हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट तक चलेगी। कोरापुट से आगे जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।
  • रविवार को जगदलपुर-पुरी और पुरी-जगदलपुर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को कोरापुट तक ही चलाया जाएगा। जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।

मानसून की लगी झड़ी

बस्तर में पिछले सप्ताह भर से लगातार बारिश हो रही है। मानसून की झड़ी लग चुकी है। वहीं बस्तर को पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर इससे पहले भी कई बार लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रेनें रद्द होने से इसका खामियाजा सीधे यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

सड़क मार्ग ही सहारा

अब जब तक रेलवे मार्ग शुरू नहीं करता है तब तक यात्रियों के लिए पड़ोसी राज्य जाने सड़क मार्ग ही सहारा है। हालांकि, निजी वाहन चालक ज्यादा किराया भी वसूलते हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
Elephant Attack : दो रातों में हाथियों का तांडव, 8 मकान तोड़े, फसल बर्बाद
छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन को जा रहे जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, देखिए विडियो, 3 की मौत, 22 घायल
आज पीएम मोदी शिवमोग्गा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, कमल के फूल की तर्ज पर बना डिजाइन
Soumya Chourasiya Arrest EOW : सौम्या की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में अर्जी लगाई, चैतन्य बघेल की जमानत को भी चुनौती
Raipur Municipal Corporation : प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त ने अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?