सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । पैकेट में मिलने वाले खाने-पीने के सामान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। अब ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाद्य पदार्थों के पैकेट पर सामने की तरफ लाल रंग का छह कोनों वाला चेतावनी निशान लगाने की व्यवस्था करनी होगी। (Food Packet Red Warning Label)
यह भी पढ़ें : ‘देश में नहीं है खाद्य पदार्थों की कोई कमी…चिंता न करें लोग’, PAK से बढ़ते तनाव के बीच सरकार का आश्वासन
लेबल पर लिखा होगा हाई शुगर, हाई सॉल्ट और हाई फैट : Food Packet Red Warning Label
इस निशान पर साफ तौर पर लिखा होगा- हाई शुगर, हाई सॉल्ट या हाई फैट। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

सोच-समझकर खाने-पीने का सामान खरीद सकेंगे उपभोक्ता
कोर्ट ने कहा है कि चीनी और फैट की मात्रा तय करने के लिए वैज्ञानिक मानकों का इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए FSSAI को इनकी सीमा दोबारा तय करनी होगी। इस व्यवस्थाका मकसद है कि ग्राहक सामान खरीदते समय ही समझ सकें कि उसमें चीनी, नमक और फैट कितना ज्यादा है। इससे लोगों को खाद्य पदार्थों के पोषण से जुड़ी जानकारी आसानी से मिलेगी और वे सोच-समझकर खरीदारी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री
ख़बरें और भी हैं : Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार


