CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ का ‘कल्कि’ कौन? पांच लोगों की हिट लिस्ट, दीवार पर लिखा – ‘राम सिंह का कत्ल, अब जगदीश और मोनू…’

छत्तीसगढ़ का ‘कल्कि’ कौन? पांच लोगों की हिट लिस्ट, दीवार पर लिखा – ‘राम सिंह का कत्ल, अब जगदीश और मोनू…’

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में इन दिनों लोगों के बीच ‘कल्कि’ नाम के शख्स का खौफ व्याप्त है. हालांकि, लोग जानते नहीं हैं कि ये ‘कल्कि’ आखिर है कौन? लेकिन इस शख्स ने 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दीवार पर लिखा है- इसका काम तमाम, अब 5 की बारी है. साथ ही ये भी लिखा है कि अगला कत्ल किस गांव में होगा. सबसे ज्यादा खौफ में तो जगदीश और मोनू नामक लोग हैं, जिनका नाम दीवार पर पांच की लिस्ट में लिखा है.

मामला उरगा थाना इलाके नवापारा गांव का है. यहां 3 दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी. उस दौरान एक दीवार पर लिखा था कि, झूठ बोलेगा जगदीश, तो महंगा पड़ेगा. अब 3 दिन बाद जितेंद्र कंवर के घर की दीवार पर संदेश लिखा मिला, लिखने वाले ने खुद को कलयुग का कल्कि अवतार बताया है. आरोपी ने कहा है कि राम सिंह की मौत के बाद अब 5 और लोगों की हत्याएं होंगी.

धमकी से गांव में दहशत का माहौल

60 वर्षीय राम सिंह कंवर अपना नया मकान बनवा रहे थे. घर के बाहर रखे बिल्डिंग मटेरियल की देखरेख के लिए वे घर के बाहर सो रहे थे. इसी दौरान रात में अज्ञात हत्यारे ने राम सिंह कंवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. राम सिंह कंवर की हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के बेटे जगदीश को भी मारने की धमकी दी. उसने घर की दीवार, पानी की टंकी और गांव के सार्वजनिक मंच पर लिखा- झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा. वारदात वाली रात राम सिंह का बेटा जगदीश घर के अंदर ही सो रहा था. अब आरोपी ने फिर से दीवारों पर संदेश लिखकर अपना खौफ फैलाया है.

आरोपी ने शराब बंद करने की मांग की है

अगली वारदात पकरिया में होगी लिखते हुए हत्यारे ने गांव में शराब बंद करने की मांग भी की है. इन धमकियों से गांव के लोग दहशत में हैं. खासकर मोनू नाम का युवक जिसे निशाना बनाने की बात लिखी है.

पुलिस को भी दी चेतावनी

दीवार पर लिखे संदेश में पुलिस को भी चेतावनी दी गई है कि अगर वे उसकी तलाश करेंगे तो उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि कोरबा एसएसपी ने बताया कि पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

X गर्लफ्रेंड को नए साथी के साथ देखकर बौखलाया:पूर्व प्रेमी ने ब्लेड से दोनों को मारा; युवती की उंगली कटी
Padma Vibhushan Dr. Teejan Bai Tribute : गृहग्राम के स्कूल का नाम होगा उनके नाम पर
Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!
Parmeshwari Ashram Case : 30 लाख की गड़बड़ी! परमेश्वरी आश्रम मामले में कोर्ट के आदेश पर FIR
Chhattisgarh Agriculture News : सरसों ने दिलाया बंपर मुनाफा! आत्मा योजना से किसान की चमकी किस्मत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल
District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल

अध्यक्ष की कुर्सी (District Panchayat President)  को लेकर…

Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30 : अब छत्तीसगढ़ के खेत-खदान से विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे उत्पाद
Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30 : अब छत्तीसगढ़ के खेत-खदान से विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे उत्पाद

राज्य सरकार ने निर्यात नीति (Chhattisgarh Export Promotion…

Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस
Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस

आदर्श शहर समृद्धि योजना (Chhattisgarh Urban Development) के…

CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती
CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों…

Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र
Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र

बस्तर के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?