CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid

सीजी भास्कर, 22 जुलाई। बिलासपुर में राज्य शासन और पुलिस की सख्ती के बाद भी नशे का अवैध कारोबार नहीं थम रहा है। शहर में कई ऐसे अवैध हुक्का बार हैं, जहां युवक-युवतियों के साथ ही स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स नशा करते हैं। मंगलवार की शाम पुलिस ने एक मकान में संचालित अवैध हुक्का बार में दबिश दी, जहां भारी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और अन्य सामान जब्त किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। (Bilaspur Hookah Bar Raid)

Contents
  • पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़, पीने और पिलाने वाले गायब : Bilaspur Hookah Bar Raid
  • पहले भी हो चुकी है कार्रवाई फिर भी बेखौफ चल रहा था बार
  • शहर में कई जगह चल रहा अवैध हुक्का बार : Bilaspur Hookah Bar Raid

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास एक मकान की तीसरी मंजिल पर अवैध हुक्का बार चल रहा है, जहां युवक-युवतियों के साथ ही स्कूल-कॉलेज के नाबालिग लड़के-लड़कियां भी हुक्का पीने जाते हैं। बार संचालक यहां ग्राहकों से प्रति घंटे के हिसाब से मोटी रकम वसूलकर उन्हें सिगरेट व तंबाकू युक्त फ्लेवर का हुक्का पिलाते हैं।

यह भी पढ़ें : Illegal Hookah E-Cigarette Case : अवैध हुक्का-ई सिगरेट का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

 

पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़, पीने और पिलाने वाले गायब : Bilaspur Hookah Bar Raid

खबर पुख्ता करने के बाद पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। सभी पुलिस के पहुंचने से पहले ही इधर-उधर भाग निकले। वहीं, पुलिस को देखकर हुक्का बार संचालक और मैनेजर भी फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से 6 कांच के हुक्का पॉट, 10 पाइप, फ्लेवर पैकेट और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई फिर भी बेखौफ चल रहा था बार

जिस जगह पर पुलिस ने दबिश दी, वहां करीब साल भर पहले भी छापेमारी की गई थी। तब हुक्का बार संचालक और मैनेजर समेत दर्जन भर लड़कों को पकड़ा गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के कुछ समय बाद से ही यहां फिर से बार का संचालन होने लगा। लेकिन, पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी रही।

यह भी पढ़ें : Hookah party in Raipur farm house: VIP रोड के फॉर्म हाउस में छापा, युवक हिरासत में

शहर में कई जगह चल रहा अवैध हुक्का बार : Bilaspur Hookah Bar Raid

राज्य शासन ने हुक्का बार को प्रतिबंधित किया है। इसके बाद भी शहर में कई जगह बेधड़क हुक्का बार संचालित है। होटल और ढाबों की आड़ में यह अवैध कारोबार चल रहा है। खास बात यह है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए इसे बंद कराने के बजाए अनजान बनी रहती है। शिकायत मिलने पर दिखावे की कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है।

यह भी पढ़ें : Smoking Lip Darkening: सिगरेट के धुएं से होंठ क्यों पड़ते हैं काले? जानिए त्वचा विशेषज्ञ क्या कहते हैं

ख़बरें और भी हैं : Tobacco Ban :  बीड़ी-गुटखा से लेकर सिगरेट तक इन चीजों पर लगा राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Vishnu Deo Sai Team : मुख्यमंत्री कार्यालय में रणनीतिक बदलाव, आर कृष्णा दास को मिली सलाहकार की भूमिका
Religious Pamphlet : दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म पर धर्म विशेष के प्रचार से यात्रियों में नाराजगी, रेल प्रशासन पर उठे सवाल
Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मना 🟢 MLA रिकेश ने किया सुआ नृत्य 🟠 विधानसभा में बांटी एक हजार गेड़ी 🔵 टिकेश्वरी को मिला मोबाइल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Accident
Pendra Accident : चलते-चलते धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो, धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा…

Arun Sao
Arun Sao : रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र सिंह, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र…

Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

Bilaspur Hookah Bar Raid : शहर में कई…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : उफनती नदी में भी नहीं रुके रेत माफिया, बीच धारा में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध उत्खनन पर उठे बड़े सवाल

रायगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला…

Printing Conference
Printing Conference : रायपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय प्रिंटिंग सम्मेलन, नई तकनीक और भविष्य के कारोबार पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

रायपुर जल्द ही प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?